एक्सप्लोरर

नर्सिंग की पढ़ाई अब नहीं रहेगी सपना, एजुकेशन लोन से मिलेगी बड़ी राहत; आसान किस्तों में चुकाएं पैसा

नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अब पैसों की कमी नहीं बनेगी रुकावट, एजुकेशन लोन से बड़ी मदद मिल रही है. छात्र पढ़ाई पूरी होने के बाद आसान किस्तों में लोन चुका सकेंगे, जिससे करियर बनाना होगा और भी आसान.

अगर आप नर्सिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी आड़े आ रही है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार और बैंकों की मदद से अब नर्सिंग की पढ़ाई करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. छात्रों को अब एजुकेशन लोन के जरिए न सिर्फ अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें लोन चुकाने में भी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी. आसान किस्तों और खास छूटों के साथ ये लोन सिस्टम छात्रों और उनके परिवारों के लिए किसी राहत से कम नहीं है.

कैसे मिलेगा एजुकेशन लोन?

नर्सिंग जैसे मेडिकल फील्ड की पढ़ाई काफी महंगी होती है. खासकर प्राइवेट कॉलेजों में फीस लाखों में होती है, जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता. लेकिन अब कई सरकारी और प्राइवेट बैंक नर्सिंग की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन दे रहे हैं. स्टूडेंट्स को यह लोन किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलने के बाद आसानी से मिल सकता है.

कितनी रकम मिल सकती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार नर्सिंग के लिए करीब 40 लाख रुपये तक की राशि मिल सकती है. इस रकम में ट्यूशन फीस, हॉस्टल का खर्च, किताबें, लैब चार्ज और यहां तक कि लैपटॉप जैसी जरूरी चीजें भी शामिल होती हैं. यानी एक छात्र को पढ़ाई के दौरान किसी तरह की आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ती.

कब और कैसे चुकाना होगा लोन?

इस लोन को चुकाने की प्रक्रिया भी काफी आसान है. आमतौर पर बैंक पढ़ाई पूरी होने के 1 साल बाद या नौकरी मिलने के 6 महीने बाद से EMI शुरू करने की सुविधा देते हैं. इससे छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी कर सकें और बिना बोझ के धीरे-धीरे लोन चुका सकें. बैंक 5 से 15 साल तक की आसान किश्तों में लोन चुकाने का मौका देते हैं.

कहां करें आवेदन?

एजुकेशन लोन के लिए छात्र सीधे संबंधित बैंक की शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा कई बैंक अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दे रहे हैं. छात्रों को अपने एडमिशन लेटर, फीस स्ट्रक्चर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पिछले क्लास के मार्कशीट्स जैसे दस्तावेज देने होते हैं.

यह भी पढ़ें: Jobs 2025: ISRO में निकली 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, मिल रही शानदार सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget