एक्सप्लोरर

JEE Main और UPSC NDA/NA परीक्षा 2020 के लिए करेक्शन विंडो खुली, 31 जुलाई तक करें सुधार

National Testing Agency ने जेईई मेन और यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा 2020 के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करें आवश्यक बदलाव.

JEE Main & UPSC NDA Exam 2020 Correction Window Opens: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स और यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा 2020 के लिए करेक्शन विंडो एक बार फिर खोल दी है. वे कैंडिडेट जो अपने एप्लीकेशन में किसी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है nta.ac.in. इस बार करेक्शन विंडो 31 जुलाई 2020 तक खुली रहेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस बार यह करेक्शन विंडो दूसरी बार खुली है. इसके पहले भी जेईई करेक्शन विंडो 04 जुलाई से 20 जुलाई तक खोली जा चुकी है. जेईई मेन के लिए करेक्शन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है jeemain.nta.nic.in. यही नहीं इस करेक्शन विंडो पर जाकर कैंडिडेट्स को यह भी साफ करना है कि वे इन दोनों परीक्षाओं में से कोई एक परीक्षा दे रहे हैं या दोनों.

अगर दे रहे हैं दोनों एग्जाम

ऑफिशियल नोटिस में यह भी कहा गया है कि वे स्टूडेंट्स जो जेईई मेन और यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा 2020, दोनों दे रहे हों, वे इस बाबत एनटीए को समय से सूचना दें. यह सूचना इसलिए अनिवार्य है कि दोनों परीक्षाओं की आयोजन तिथि में किसी प्रकार का टकराव न हो. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने पर कैंडिडेट्स को एक कॉलम मिलेगा जिस पर लिखा होगा “Whether appearing for NDA & NA Exam (I) 2020 being conducted by UPSC on 6 September 2020”, कैंडिडेट्स को इसमें जाकर साफ तौर पर बताना होगा कि वे दूसरी परीक्षा भी दे रहे हैं या नहीं. यही नहीं स्टूडेंट्स को यह जानकारी 31 जुलाई 2020 के पहले एनटीए को दे देनी है.

इस तारीख से हैं परीक्षाएं

इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ज्वॉइंट इंट्रेस एग्जामिनेशन 01 सितंबर से 06 सितंबर 2020 के मध्य आयोजित कराया जाएगा. वहीं यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा 2020 की आयोजन तिथि तय की गया है 6 सितंबर 2020. ऐसे में दोनों परीक्षाओं के आयोजन की तिथि अंतिम दिन एक ही हो गयी है. इस वजह से बहुत संभावना है कि कुछ स्टूडेंट्स को इस परेशानी का सामना करना पड़े. इसलिए एनटीए इस बारे में पहले ही जानकारी चाहती है ताकि समय रहते इस समस्या का समाधान किया जा सके.

BSE Odisha जल्द घोषित कर सकता है दसवीं के रिजल्ट डिक्लेयर होने की तारीख  MP Board 12th Result 2020: एमपी बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट 27 जुलाई को होगा घोषित  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE का बड़ा कदम, कक्षा 3 से 8 तक पढ़ाई जाएगी AI और Computational Thinking
CBSE का बड़ा कदम, कक्षा 3 से 8 तक पढ़ाई जाएगी AI और Computational Thinking
मध्य प्रदेश में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन 
मध्य प्रदेश में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन 
CBSE ने बदला पोस्ट रिजल्ट प्रोसेस, अब कक्षा 10 के छात्रों को पहले मिलेगी स्कैन कॉपी
CBSE ने बदला पोस्ट रिजल्ट प्रोसेस, अब कक्षा 10 के छात्रों को पहले मिलेगी स्कैन कॉपी
Higher Education Budget: IIT को मिला ज्यादा फंड, IIM-IISER का बजट घटा
IIT को मिला ज्यादा फंड, IIM-IISER का बजट घटा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget