एक्सप्लोरर

NEET UG 2025: गड़बड़ पेपर, गलत जवाब… NEET-UG 2025 पर उठे सवाल, छात्रों और पेरेंट्स ने NTA से की ये मांग

नीट यूजी परीक्षा के पेपर में गड़बड़ी से छात्रों में खासी नाराजगी है. अभिभावकों ने भी NTA से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

देशभर के लाखों छात्रों के लिए मेडिकल में दाखिले का सबसे बड़ा जरिया NEET-UG 2025 इस बार 4 मई को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. शिक्षा मंत्रालय और राज्य प्रशासन की संयुक्त निगरानी में परीक्षा तो सुरक्षित रही, लेकिन परीक्षा के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है.

दरअसल, कई छात्रों ने पेपर की छपाई में गड़बड़ी और सवालों के क्रम में उलझन की शिकायत की है. खासकर राजस्थान के सीकर और गुजरात के जामनगर से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां छात्रों को गलत क्रम वाले प्रश्न पत्र थमाए गए. उदाहरण के तौर पर पेपर कोड 47 वाले छात्रों ने बताया कि उनके पेपर में सवाल 7 के बाद सीधा सवाल 15 आ गया. इसी तरह गुजराती माध्यम के कोड 48 वाले छात्रों को भी जंबल पेज वाली बुकलेट दी गईं.

इस गड़बड़ी के कारण कई छात्रों ने गलत सवालों के जवाब वाले गोले भर दिए या फिर बेशकीमती समय ये समझने में गंवा दिया कि आखिर सही जवाब किस सवाल के लिए भरें. परीक्षा के दौरान जब छात्रों ने सेंटर स्टाफ से इस बारे में शिकायत की, तो उन्हें जवाब मिला “पेपर जैसा है, वैसा ही हल करो.” यह सुनकर छात्रों की परेशानी और बढ़ गई.

परीक्षा के बाद, अभिभावकों ने NTA और गुजरात सरकार को शिकायतें भेजीं, जिनके साथ गलत प्रश्नपत्रों की स्कैन कॉपियां भी अटैच की गईं. एक अभिभावक ने लिखा बच्चों ने परीक्षा के बीच ही गड़बड़ी बताई थी, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की. गुजरात के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिली हैं. वहीं दूसरी ओर, कोचिंग एक्सपर्ट्स और छात्रों ने यह भी कहा कि कुछ सवाल मेडिकल के सिलेबस से बाहर के थे. खासकर कोड 47 के सवाल नंबर 38 को लेकर विवाद है, जिसमें कैलकुलस आधारित गणितीय डेरिवेटिव पूछा गया, जो कि आमतौर पर JEE (Main) जैसे इंजीनियरिंग एग्जाम में आता है, न कि मेडिकल में.

NTA ने कही ये बात

हालांकि NTA की तरफ से बयान आया है कि सभी सवाल निर्धारित सिलेबस के तहत ही पूछे गए हैं. उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है और आपत्तियां भी मंगाई गई हैं, जिन्हें विषय विशेषज्ञों की समिति देखेगी. लेकिन इस बयान से उन छात्रों की परेशानी दूर नहीं होती जो गलत छपाई और पन्नों के उलझे क्रम से प्रभावित हुए हैं. यह कंटेंट की नहीं, बल्कि पेपर लेआउट की तकनीकी गलती है.

समाधान की मांग

अब छात्र और अभिभावक NTA से स्पष्ट और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं, क्योंकि परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने आने वाला है. 20 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा के जरिए MBBS, BDS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं, और ऐसे में पेपर की गड़बड़ी उनके भविष्य पर सीधा असर डाल सकती है.

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए यूपी सरकार का दांव! लिया बड़ा फैसला
बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए यूपी सरकार का दांव! लिया बड़ा फैसला
नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?
नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
नीट पेपर लीक के बाद अब CBT मोड में होगी परीक्षा, केंद्र की तैयारी शुरू
नीट पेपर लीक के बाद अब CBT मोड में होगी परीक्षा? केंद्र की तैयारी शुरू

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल' गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल' गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
UP राज्यसभा में फंसेगा चुनावी गेम! अखिलेश की राह पर BJP? ले सकती है बड़ा फैसला
UP राज्यसभा में फंसेगा चुनावी गेम! अखिलेश की राह पर BJP? ले सकती है बड़ा फैसला
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget