एक्सप्लोरर

Navodaya Admission 2025: नवोदय विद्यालय क्लास 6वीं में प्रवेश के लिए आज बंद हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन, चेक करें पेपर पैटर्न

JNVST 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय के क्लास 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज है. अब तक न भरा हो तो अब भर दें फॉर्म, यहां देखें जरूरी डिटेल.

Navodaya Vidyalaya Admission 2024 Last Date: जवाहर नवोदय विद्यालय के क्लास 6वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज है. वे पैरेंट्स जो अपने बच्चे को जेएनवी के क्लास 6वीं में प्रवेश दिलाना चाहते हों, वे बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. आज यानी 23 सितंबर 2024 दिन सोमवार फॉर्म भरने की लास्ट डेट है, इसके बाद आपको ये मौका नहीं मिलेगा. ये भी जान लें कि ये बढ़ी हुई लास्ट डेट के तहत आवेदन करने का लास्ट चांस है.

पहले क्या थी लास्ट डेट

पहले नवोदय विद्यालय के क्लास 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 सितंबर थी जिसे आगे बढ़ाकर 23 सितंबर 2024 कर दिया गया था. आज इसी लास्ट डेट के तहत फॉर्म भरने का आखिरी मौका है. जेएनवी के क्लास 6वीं में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है और ये आवेदन मुख्य तौर पर इसी परीक्षा के हैं.

यह भी पढ़ें: एक्जिम बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन जारी हैं, फटाफट कर दें अप्लाई  

जेएनवीएसटी 2025

जवाहर नवोदय विद्यालय के क्लास 6वीं में प्रवेश के लिए कैंडिडेट्स को जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 पास करना होगा. इसका परीक्षा पैटर्न हम आगे साझा कर रहे हैं. इस परीक्षा में कैंडिडेट्स के प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चुनाव होता है.

ऐसा होता है पेपर पैटर्न

इस परीक्षा में मुख्य तौर पर तीन सेक्शन से सवाल आते हैं. मेंटल एबिलिटी टेस्ट, अर्थमेटिक और लैंग्वेज टेस्ट. मेंटल एबिलिटी टेस्ट में कुल 40 सवाल आते हैं जो 50 मार्क्स के होते हैं. इसे हल करने के लिए 60 मिनट यानी 1 घंटे का समय दिया जाता है.

इसके बाद अर्थमेटिक और लैंग्वेज टेस्ट में कुल 20-20 सवाल पूछे जाते हैं जो 25-25 अंक के होते हैं. इन दोनों सेक्शन को हल करने के लिए 30-30 मिनट यानी प्रति सेक्शन आधे घंटे का समय दिया जाता है. इस प्रकार जेएनवीएसटी में कुल 80 सवाल आते हैं जो 100 मार्क्स के होते हैं और जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: इंडियन कोस्ट गार्ड में कई पदों पर निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी  

दो चरण में होगा एग्जाम

ये भी जान लें कि एनवीएस क्लास 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाला जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट दो चरण में आयोजित होगा. 18 जनवरी 2025 के दन पहला चरण आयोजित किया जाएगा. वहीं 12 अप्रैल 2025 के दिन दूसरा चरण आयोजित होगा. दोनों ही दिन परीक्षा सुबह 11.30 बजे शुरू होगी.

इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के 27 राज्यों और 8 यूनिय टेरिट्री में फैले 653 जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए सही कैंडिडेट्स का चयन होगा. क्लास 5वीं में पढ़ रहे बच्चे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ये है वायु सेना की स्पेशल फोर्स, नाम सुनकर ही कांपते हैं लोग, जानिए इतिहास 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget