एक्सप्लोरर

​​MP TET 2023 का नोटिफिकेशन जारी, माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए इस दिन से कर पाएंगे अप्लाई

​MP TET 2023: एमपीपीईबी ने एमपी टीईटी 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके मुताबिक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 30 जनवरी से अप्लाई कर पाएंगे.

​MP TET 2023 Notification: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार एमपी टीईटी 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2023 से शुरू होगी. इस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 13 फरवरी 2023 होगा. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आधिकारिक साइट peb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 30 जनवरी 2023 से लेकर 18 फरवरी 2023 तक अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे. जबकि एमपी टीईटी 2023 परीक्षा 25 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए मिनिमम 50 फीसदी नंबरों की आवश्यकता होगी. जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों आवेदन करने के लिए मिनिमम 60 फीसदी की जरूरत होगी. ये परीक्षा 150 अंकों की होगी. वहीं, एमपी टीईटी 2023 परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे की होगी. इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न उम्मीदवारों से पूछे जाएंगे.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 600 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये तय किया गया है.

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार ध्यान रखें कि उन्हें एग्जाम टाइम पर पहुंचना होगा. देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा के खत्म हो जाने तक कक्ष नहीं छोड़ने दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट की मदद लेनी होगी.

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें-

​​GATE 2023 Admit Card: इस दिन जारी होंगे GATE 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां जानें क्या है अपडेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget