एक्सप्लोरर

अब 6 दिन स्कूल नहीं आए छात्र तो घर पहुंचेंगे टीचर...ऐसे बढ़ायी जाएगी स्कूलों में अटेंडेंस

UP School News: लखनऊ के परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत अगर कोई छात्र लगातार 6 दिन स्कूल नहीं आता है तो टीचर उसके घर जाएंगे.

लखनऊ के परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत इस तरह योजना बन रही है कि अगर कोई छात्र कुछ दिनों तक लगातार एब्सेंट रहे तो इस बारे में उसके पैरेंट्स से बात की जाए. साथ ही अगर ये अनुपस्थिति और लंबी खिंचती है तो पैरेंट्स से पहले फोन पर बात की जाएगी और बाद में टीचर उनके घर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा भी तमाम तरीके अपनाए जा रहे हैं ताकि स्कूलों में छात्रों की अटेंडेंस बढ़ायी जा सके.

घर पहुंचेंगे टीचर

अभी परिषदीय स्कूलों में हर रोज तकरीबन 60 प्रतिशत स्टूडेंट्स आ रहे हैं. बाकी के छात्रों को भी स्कूल बुलाने की कवायद तेज कर दी गई है. इसके अंतर्गत योजना बनाई गई है कि कोई छात्र तीन दिन तक लगातार स्कूल न आए तो अभिभावकों से फोन पर बात की जाए. वहीं 6 दिन तक लगातार स्कूल न आने पर शिक्षक उसके घर जाएंगे.

अगर ये है स्कूल न आने की वजह

टीचर घर जाकर देखेंगे कि स्कूल न आने की वजह क्या है. अगर छोटे भाई-बहनों की देखभाल के कारण बच्चा स्कूल नहीं आ रहा है तो उसके भाई-बहनों को आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रवेश कराया जाएगा. इसके लिए तमाम स्कूलों के कैम्पस में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूलों में बदला गया है.

अगर खेती या घर के दूसरे कामों की वजह से बच्चा स्कूल नहीं आ रहा है तो टीचर उसके पैरेंट्स को समझाएंगे कि स्कूल और शिक्षा का क्या महत्व है. ऐसे में बच्चों को और उनके अभिभावकों को स्कूल की महत्ता समझाकर रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

इनका होगा सम्मान

स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए बच्चों को हर तरह से प्रेरित किया जा रहा है. इसके तहत हर विकासखंड के ऑफिस में लगे बोर्ड पर उस ब्लॉक के पांच ऐसे स्कूल और उनके प्रिंसिपल का नाम लिखा होगा, जहां सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स प्रेजेंट होते हैं. इतना ही नहीं हर महीने होने वाली ब्लॉक और जिला लेवल की मीटिंग्स में इन स्कूलों के प्रिंसिपल को सम्मानित किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: SBI में निकली 8 हजार पद पर भर्ती, आज से करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget