एक्सप्लोरर

RRB Recruitment 2025: रेलवे में 6000 से ज्यादा टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 28 जून से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-III के कुल 6180 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकेंगे.

अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देशभर के युवाओं के लिए टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-III के कुल 6180 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए तकनीकी क्षेत्र में योग्य युवाओं को मौका मिलेगा रेलवे की सेवा से जुड़ने का.

भर्ती प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू होगी और 28 जुलाई 2025 तक आप ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा. जैसे ही आवेदन लिंक एक्टिव होगा, आप आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

इस भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए 180 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6000 पद शामिल हैं. ये सभी पद अलग-अलग रेलवे जोन में भरे जाएंगे, जिनका विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलेगा.

आयु सीमा

अब बात करते हैं आयु सीमा की. दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwD) को आयु में छूट दी जाएगी.

सैलरी कितनी?

वेतन की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड-1 पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग 29,200 रुपये प्रति माह और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 19,900 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा. इसके अलावा, अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

ये भी पढ़ें: डीयू में एडमिशन का इंतजार खत्म! आज से शुरू होगी स्नातक दाखिले की प्रक्रिया, जानिए पूरी जानकारी

कैसे करें अप्लाई?

आवेदन प्रक्रिया बहुत ही आसान होगी. पहले RRB की वेबसाइट पर जाएं, फिर ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी - जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि. फिर स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करें और आखिर में फॉर्म को सबमिट कर दें. फॉर्म का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

फिलहाल सिर्फ शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन भी आ जाएगा जिसमें परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget