एक्सप्लोरर

JPSC ने 380 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ायी, ऐसे करें अप्लाई

झारखंड लोक सेवा आयोग ने कुछ समय पहले एमओ के पद के लिये वैकेंसी निकाली थी. लॉकडाउन के कारण इन पदों के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 05 जून 2020 कर दिया गया है. मौके का लाभ उठायें

झारखंडः JPSC Recruitment 2020 Last Date To Apply Extended For MO Posts: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने नोटीफिकेशन जारी करके विज्ञापन संख्या 02/2020 के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर (एमओ) के 380 पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं. पुराने शेड्यूल के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2020 थी. लेकिन कोरोना वायरस और उससे बचाव के लिये हुये लॉकडाउन की वजह से कमीशन ने इन पदों के लिये आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. दरअसल इस समय बाहर निकलने से लेकर सभी कामों के लिये इतनी रोक-टोक है कि कई बार कैंडिडेट्स आवेदन के लिये जरूरी डॉक्यूमेंट्स ही अरेंज नहीं कर पाते. ये और ऐसे बहुत से बिंदुओं को देखते हुये कमीशन ने इन पदों  के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है. इसलिये वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अभी तक आवेदन न कर पायें हों, वे अब इस मौके का लाभ उठाकर अप्लाई कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जून 2020 कर दी गयी है. इन पदों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी विस्तार से पाने के लिये ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं. ऐसा करने के लिये आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.jpsc.gov.in. याद रहे आवेदन केवल ऑनलाइन ही किये जा सकते हैं. हालांकि आवेदन प्रक्रिया के बारे में सभी डिटेल्स जानने के लिये कैंडिडेट्स को सुझाव दिया जाता है कि वे आधिकारिक वेबसाइट चेक कर लें.

 शैक्षिक योग्यता –

इन पदों के लिये आवेदन करने के लिये जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री ली हो. साथ ही यह भी जरूरी है कि यह संस्थान जहां से डिग्री ली गयी है, वह मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा मान्यता प्राप्त हो.

अगर आयु सीमा की बात करें तो जेपीएससी के मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिये कैंडिडेट की आयु 23 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिये. हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है.

इन पदों के लिये आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिये 600 रुपये प्लस बैंक चार्ज है. वहीं एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन के लिये 150 रुपये प्लस बैंक चार्ज है.

जेपीएससी के मेडिकल ऑफिसर पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चंस आयेंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget