एक्सप्लोरर

Home Guard Recruitment 2025: इस राज्य में निकली होमगार्ड के पदों पर भर्ती, भरे जाएंगे इतने पद, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: झारखंड के चतरा जिले में गृह रक्षक वाहिनी के 463 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है और 30 सितंबर 2025 तक चलेगी.

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: झारखंड में होमगार्ड बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. चतरा जिले में गृह रक्षक वाहिनी के कुल 463 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती अभियान में आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की सुविधा जिले की आधिकारिक वेबसाइट chatra.nic.in पर उपलब्ध है. इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों से 100 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में ग्रामीण और शहरी दोनों प्रकार के पद शामिल हैं. ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए कुल 434 रिक्तियां हैं जबकि शहरी गृह रक्षक पदों (तकनीकी और गैर-तकनीकी) के लिए 29 रिक्तियां जारी की गई हैं. कुल मिलाकर इस भर्ती अभियान में 463 पद भरे जाएंगे. इन पदों में 235 पद पुरुषों के लिए और 228 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. महिला और पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए उम्मीदवार का सातवीं कक्षा पास होना आवश्यक है और उन्हें चतरा जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए. शहरी गृह रक्षक पदों के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं (मैट्रिक) पास निर्धारित की गई है. साथ ही उम्मीदवार शहरी सामान्य निवासी होने चाहिए.

आयु सीमा और शारीरिक मानक

भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई सामान्य, ओबीसी और बीसी वर्ग के लिए कम से कम 162 सेंटीमीटर और एससी व एसटी वर्ग के लिए 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 148 सेंटीमीटर होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों का सीना 79 सेंटीमीटर होना चाहिए, आरक्षित वर्ग को इसमें तीन सेंटीमीटर की छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया और फिजिकल टेस्ट

चयन प्रक्रिया में शारीरिक जांच, लिखित परीक्षा और शहरी तकनीकी पदों के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा शामिल है. शारीरिक परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट जैसी गतिविधियां शामिल होंगी.

दौड़ के मानक के अनुसार पुरुष उम्मीदवारों को एक मील की दौड़ पांच मिनट या उससे कम समय में पूरी करनी होगी. इसे पांच से छह मिनट में पूरी करने पर 10 अंक और छह मिनट से अधिक समय लेने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित होंगे. महिला उम्मीदवारों को एक मील की दौड़ आठ मिनट में पूरी करनी होगी. आठ से दस मिनट में दौड़ पूरी करने पर 10 अंक दिए जाएंगे.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि और पता जैसी बुनियादी जानकारी भरनी होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर “Apply Online” पर क्लिक करना होगा.

यह भी पढ़ें - UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में 22 हजार भर्तियां, कॉन्स्टेबल से लेकर जेल वार्डर तक होगा चयन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget