एक्सप्लोरर

सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट में कैंडिडेट्स को बड़ी राहत, अब नई गाइडलाइन का इंतजार

सिपाही भर्ती के शारीरिक परीक्षण में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों की समय सीमा को लेकर चिंता समाप्त हुई है.

सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि बीसी और ईबीसी श्रेणी के लिए नॉन-क्रीमी लेयर (एनसीएल) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र अगर भर्ती विज्ञापन की तारीख से पहले का नहीं है, तो भी अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट से वंचित नहीं किया जाएगा.

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि इन प्रमाणपत्रों की कट ऑफ डेट और गाइडलाइन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग से राय मांगी गई है. विभाग के निर्देश मिलने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा. पर्षद की इस अधिसूचना ने हजारों अभ्यर्थियों को राहत दी है, जिनका भविष्य इन प्रमाणपत्रों की तिथि के कारण अधर में लटका हुआ था.

अधिसूचना के बाद गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने धरना समाप्त कर दिया. अभ्यर्थियों ने इस फैसले को उनके हित में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि पर्षद ने उनका भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में सराहनीय निर्णय लिया है.

भर्ती प्रक्रिया का अब तक का सफर

सिपाही के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा पहले पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी. दोबारा आयोजित परीक्षा में 1,07,079 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की. 21 नवंबर को घोषित रिजल्ट के बाद 9 दिसंबर से फिजिकल टेस्ट शुरू हो रहा है, जो 13 मार्च 2025 तक चलेगा.

एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र को लेकर भ्रम

पर्षद ने पहले शर्त लगाई थी कि केवल 2022-2023 कैलेंडर वर्ष के एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य माने जाएंगे, क्योंकि वैकेंसी का विज्ञापन इसी अवधि में जारी हुआ था. हालांकि, विज्ञापन में प्रमाणपत्र की कट ऑफ डेट का स्पष्ट नहीं दी गई थी. जानकारों की मानें तो यदि सामान्य प्रशासन विभाग इन उम्मीदवारों के खिलाफ गाइडलाइन जारी करता भी है, तो वह कानूनी रूप से टिकने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा का परिणाम श्रेणीवार जारी किया गया था और इसमें एनसीएल व ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

किस क्लास में पढ़ता है क्रिकेट के मैदान का 'सूर्यवंशी'? पिच पर आते ही करता है चौके-छक्कों की बारिश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget