एक्सप्लोरर

UPPSC GIC Mains 2021: यूपी जीआईसी लेक्चरर मेंस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन

UPPSC GIC Mains 2021: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से राजकीय इंटर कालेज (Government Inter College) में लेक्चरर भर्ती मेंस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

UPPSC GIC Mains 2021: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से राजकीय इंटर कालेजों (Government Inter College) में लेक्चरर भर्ती मेंस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास करके मेंस परीक्षा देने वाले हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश के इंटरमीडिएट कॉलेज में लेक्चरर (UP GIC Lecturer Recruitment 2021) के पद पर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2020 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए 22 जनवरी 2021 तक का समय दिया गया था. इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर 2021 को किया गया था. अब इस वैकेंसी के लिए मेंस परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

मेंस के लिए करें आवेदन

इस वैकेंसी के तहत मेंस परीक्षा (UPPSC GIC Mains 2021) में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 10 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है. वहीं एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी रिसीव करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी 2022 है.

कौन दे सकता है परीक्षा?

राजकीय इंटर कालेजों (Government Inter College) में प्रवक्ता के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई थी. साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए थी. उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1980 से पहले और 1 जुलाई 1999 के बाद नहीं होना चाहिए. वहीं मेंस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है.

बिना इंटरव्यू सलेक्शन

उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज (GIC) में लेक्चरर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिम्स परीक्षा और मेंस परीक्षा के आधार पर होगा. उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेंस परीक्षा के मेरिट के आधार पर किया जाएगा. यूपीपीएससी के सचिव जगदीश ने बताया कि राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए पहली बार इंटरव्यू नहीं कराया जाएगा. प्रदेश सरकार ने साक्षात्कार विलोपन प्रक्रिया (Interview deletion process) के तहत पहली बार प्रीलिम्स परीक्षा और मेंस परीक्षा के आधार पर प्रवक्ता के पदों पर सेलेक्शन का फैसला लिया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget