एक्सप्लोरर

JAC Class 10 Results Announced: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 10वीं बोर्ड रिजल्ट, 95.93 फीसदी स्टूडेंट्स पास

JAC Class 10 Results Announced: गुरूवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. इसमें कुल 95.93 फीसदी बच्चे उतीर्ण हुए हैं.

JAC Class 10 Results Announced: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरूवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. इसमें कुल 95.93 फीसदी बच्चे उतीर्ण हुए हैं. यह रिजल्ट दोपहर 3 बजे जारी किया गया. छात्र व्यक्तिगत तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बाकी राज्यों की तरह झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने भी कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं की परीक्षा नहीं कराई थी. इसकी जगह वैकल्पिक परीक्षा परिणाम योजना अपना थी. उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे 10 जेएटी परीक्षा परिणाम को ऑधिकारिक सोर्स से ही देखें.

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र-छात्रों को बधाई दी हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- जैक दसवीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार. कोरोना काल, पूरी शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के लिए एक नया संघर्ष लेकर आया है. इसी संघर्ष से लड़ते हुए हमें उम्मीद का रस्ता बनाना है, कभी न हार मानने का संकल्प लेना है.

इससे पहले, कोरोना की दूसरी लहर के चलते झारखंड के कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को एकेडमिक ईयर 2020-21 के लिए बिना परीक्षा के प्रमोट कर दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड में करीब 8 लाख छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही पास कर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया. झारखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक हर्ष मंगला ने गुरुवार 27 मई को घोषणा की थी कि कक्षा 9वीं और 11 वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई और सभी छात्रों को झारखंड राज्य में बिना परीक्षा के अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया.

निदेशक हर्ष मंगला द्वारा जारी नोटिस में कहा गया था कि कक्षा 9वीं और 11वीं के शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2021 को समाप्त हो गए थे. हालांकि, छात्रों को 2021-22 के लिए अगले शैक्षणिक सत्र में पदोन्नत करने के लिए परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती है. पिछले 2 महीनों से मौजूद स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया. 

ये भी पढ़ें: MPBSE 12th Result 2021: MP बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक पर करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget