एक्सप्लोरर

JEE: हर शिफ्ट के बाद पूरा परीक्षा केंद्र होगा सैनिटाइज, दस अलग-अलग शिफ्ट में हो रही परीक्षा

देशभर में जेईई की परीक्षाएं 1 सितंबर से शुरु हो गईं हैं. जेईई परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 570 से बढ़ाकर 660 कर दी गई है. वहीं नीट के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 2546 से बढ़ाकर 3843 की गई है.

नई दिल्लीः 1 सितंबर से देशभर में जेईई की परीक्षाएं शुरू हो गईं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए, परीक्षा से पहले और परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज किया जाएगा. परीक्षा केंद्र के फर्श, दीवारों, फर्नीचर, लिफ्ट, सीढ़ियां और रैम सभी को पूरी तरह से सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जेईई परीक्षाएं दस अलग-अलग शिफ्ट में करवाई जा रही हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने कहा, "जेईई की परीक्षाएं करवाने के लिए हमने 10 शिफ्ट तय की हैं. हर शिफ्ट के लिए 615 केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षाएं देशभर के 234 शहरों में आयोजित की जा रही हैं. परीक्षाएं सुचारू रूप से चलाने के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं. सिटी कोऑर्डिनेटर इलाके की पुलिस एवं प्रशासन के साथ संपर्क में रहेंगे, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की भीड़ या अन्य कोई अव्यवस्था न हो."

जेईई की ही परीक्षा के लिए ऑड-ईवन फार्मूला भी तय किया गया है. इस फार्मूले के तहत परीक्षा केंद्रो में आने वाले छात्रों को दो पालियों में कंप्यूटर आवंटित किए जाएंगे. इसके साथ ही जेईई और नीट परीक्षाओं के दौरान एक परीक्षा कक्ष में अधिकतम 12 छात्र ही बैठ सकेंगे.

पहली शिफ्ट में ऑड नंबर वाले और दूसरी शिफ्ट में ईवन नंबर वाले छात्र कंप्यूटर पर बैठकर परीक्षा देंगे. जेईई परीक्षा के लिए 8.58 लाख छात्रों ने फार्म भरा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह सुनिश्चित किया कि 99 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र मिले. इन परीक्षाओं के लिए छात्रों को घर के नजदीक परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया गया था.

विनीत जोशी ने परीक्षाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा, "जेईई परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 570 से बढ़ाकर 660 कर दी गई है. वहीं नीट के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 2546 से बढ़ाकर 3843 की गई है."

इसे भी पढ़ेंः उज्जैन महाकाल मंदिर के संरक्षण के लिए SC ने जारी किए कई निर्देश, श्रद्धालुओं को नहीं होगी शिवलिंग पर लेप की अनुमति

राजनाथ सिंह के बेटे और BJP विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget