एक्सप्लोरर

JEE और NEET दोनो एग्जाम करेंगे क्रैक, आज से ही शुरू करें ऐसे पढ़ाई

अगर आप JEE और NEET दोनों में से कोई भी एक परीक्षा क्रैक करना चाहते हैं, तो आपको 11वीं की पढ़ाई पर सबसे पहले फोकस करना होगा.

JEE और NEET देश की ये दो परीक्षाएं 12वीं के बाद बच्चों के लिए सबसे खास होती हैं. जईई का फॉर्म वो बच्चे भरते हैं, जिन्हें इंजीनियरिंग करनी होती है. जबकि, नीट का फॉर्म वो बच्चे भरते हैं, जिन्हें डॉक्टर बनना होता है. अब सबसे बड़ा सवाल बच्चों के सामने ये रहता है कि आखिर इस कठिन परीक्षा को पास करने के लिए तैयारी कैसे करें. आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे कि अगर आप 11वीं में पढ़ रहे हैं तो अभी से इन दोनों परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी कैसे करें.

11वीं की पढ़ाई अहम

अगर आप JEE और NEET दोनों में से कोई भी एक परीक्षा क्रैक करना चाहते हैं, तो आपको 11वीं की पढ़ाई पर सबसे पहले फोकस करना होगा. इन दोनों परीक्षाओं में जो प्रश्न पूछे जाते हैं, वह कहीं ना कहीं 11वीं और 12वीं के सब्जेक्ट से ही जुड़े होते हैं. जानकार कहते हैं कि 11वीं से ही JEE और NEET परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों का बेस तैयार होता है, अगर 11वीं में कोई बच्चा मन लगा कर पढ़ाई करना शुरू कर दिया तो 12वीं की परीक्षा के बाद वह आराम से JEE और NEET की परीक्षा भी पास कर सकता है. इसलिए अगर आपको JEE और NEET परीक्षा पास करनी है, तो 11वीं के पूरे सिलेबस को अच्छे से पढ़ें. आपको बता दें JEE और NEET परीक्षा शॉर्टकट से नहीं पास हो सकते हैं, इसके लिए 11वीं से ही बेस मजबूत करना होगा.

जरूरी किताबें और स्टडी मेटेरियल्स

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जरूरी किताबें और बेहतर स्टडी मेटेरियल्स का आपके पास होना बहुत जरूरी है. अगर आप JEE और NEET की परीक्षा पास करना चाहते हैं, तो सबसे पहला काम कीजिए की अपने पास इस परीक्षा से जुड़ी जरूरी किताबें और स्टडी मेटेरियल्स रख लीजिए. लेकिन ध्यान रखें इन किताबों का चयन बहुत सावधानी और सतर्कता से करें. क्योंकि अगर आपने यहां गलती कर दी तो आपकी पूरी मेहनत बेकार हो जाएगी.

टाइम टेबल पर विशेष ध्यान दें

टाइम टेबल को कभी भी आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह एक ब्रम्हास्त्र है जिसे अगर आपने सही से इस्तेमाल कर लिया तो यह आपका सलेक्शन JEE और NEET की परीक्षा में जरूर करा देगा. आपको अगर इस परीक्षा में पास होना है तो एक निश्चत शेड्यूल को फॉलो करना होगा. हालांकि, अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अपनी कंफर्ट लेवल के अनुसार आगे बढ़ें. लेकिन यह जरूर तय कर लें कि आपको दिन भर में कम से कम 4 से 5 घंटों की पढ़ाई तो कर ही लें. इसके साथ ही अपने लिए हर दिन का एक टारगेट तय करें और उसे किसी भी हाल में पूरा कर के ही सोएं. ऐसा करने से आपका सिलेबस जल्दी से समाप्त होगा.

पढ़ने के बाद रिवाइज जरूर करें

आपको अगर लगता है कि एक बार आपने किसी चीज को पढ़ लिया तो वो हमेशा के लिए याद रहेगा, तो यह आपकी गलतफहमी है. आपको अपने पढ़े हुए सिलेबस को लगातार रिवाइज करते रहना होगा. रिवाइज करने से आप और भी ज्यादा कॉन्फिडेंट फील करेंगे और गलतियां ना के बराबर करेंगे. इसके साथ ही आप अगर अपने सिलेबस को बार बार रिवाइज करते रहेंगे तो परीक्षा के समय आपका दिमाग तेजी से काम करेगा.

ये भी पढ़ें: इस देश को कहा जाता है 'दुनिया की मसाला फैक्ट्री', लैंड ऑफ स्पाइस में आपका स्वागत है

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget