एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2024: 26 मई को है जेईई एडवांस्ड परीक्षा, बड़े बटन के फैन्सी कपड़े पहने तो नहीं मिलेगी केंद्र में एंट्री...नोट कर लें जरूरी नियम

JEE Advanced 2024 Guidelines: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 26 मई के दिन किया जाएगा. एग्जाम से पहले जान लें कि इस दिन किन नियमों का पालन करना है ताकि परीक्षा वाले दिन परेशानी न हो.

JEE Advanced 2024 Exam Day Guidelines: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर इंजीनियरिंग एडवांस्ड का आयोजन 26 मई के दिन यानी आज से दो दिन बाद किया जाएगा. एडमिट कार्ड रिलीज हो चुके हैं और कैंडिडेट्स की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. परीक्षा देने जाने से पहले कुछ नियमों के बारे में जान लें ताकि उस दिन कोई परेशानी न हो. अपने साथ क्या ले जाना है, क्या नहीं ले जाना, कपड़े किस तरह के पहनने हैं, फुटवियर कैसा पहनना है, ये सब जानकारी जरूरी है.

जिन कैंडिडेट्स ने किसी वजह से अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड न किए हों, वे jeeadv.ac.in पर जाकर अभी भी प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. अपडेट्स के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

इन नियमों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले एडमिट कार्ड पर दिए डिटेल चेक कर लें और जो नियम दिए गए हैं खासकर रिपोर्टिंग टाइम वगैरह उनका खास ध्यान रखें.
  • समय से पहले केंद्र पहुंच जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन करें.
  • एडमिट कार्ड वैरीफिकेशन में समय लग सकता है इस समय संयम रखें. अपने साथ ओरिजिनल वैलिड फोटो आईडी भी जरूर ले जाएं.
  • आईडी कार्ड के तौर पर पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, कॉलेज/स्कूल आईडी, आधार कार्ड आदि में से किसी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • अपने साथ बॉल प्वॉइंट पेन भी ले जाएं. ये काला हो और ट्रांसपैरेंट हो ये जरूरी है.
  • साथ में पेंसिल और इरेजर भी ले जा सकते हैं.
  • समय देखने के लिए सिंपल घड़ी पहनकर जा सकते हैं. स्मार्ट वॉच या फैशनेबल वॉच कतई न पहनें.
  • किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ ना ले जाएं. कैलकुलेटर, ईयर फोन, सेलुलर डिवाइस, हेल्थ बैंड कुछ भी अपने साथ ना रखें वर्ना ये बाहर ही छोड़ने पड़ेंगे.
  • लॉग टेबल भी ना ले जाएं.
  • एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लयरेशन फॉर्म जरूर ले जाएं.
  • किसी तरह का हैंडबैग या वॉलेट या ऐसा कोई दूसरा आइटम भी साथ में ना ले जाएं.
  • फुल स्लीव्स के फैन्सी कपड़े, जिनमें बहुत बड़े बटन हों या बहुत सारी पॉकेट हों या जिनमें डिजाइन के तौर पर फ्रिल्स वगैरह लगे हों, ऐसे टॉप, कुर्ते, ब्लाउज आदि पहनकर ना जाएं.
  • कई सारे फोल्ड वाले कपड़े भी ना पहनकर जाएं.
  • कपड़े सिंपल हों ज्यादा डिजाइनदार नहीं और न बहुत टाइट हों और ना ही बहुत ज्यादा ढीले.
  • किसी प्रकार की एक्सेसरी ना पहनें, न बालों में कोई फैशनेबल चीज लगाएं या बड़े बैंड पहनकर जाएं. किसी प्रकार की ज्यूलरी भी ना पहनें. 

यह भी पढ़ें: आर्मी में सबसे बड़ा अधिकारी बनने के लिए कैसे होता है चयन? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget