एक्सप्लोरर

JNU Reopening: आज से 3rd ईयर के PhD स्कॉलर्स के लिए खुला JNU, 27 सितंबर से MBA, MSc के लिए शुरू होंगी क्लासेज

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी आज से थर्ड ईयर के PhD स्कॉलर्स के लिए और 27 सितंबर से MBA, MSc फाइनल ईयर के छात्रों के लिए फिर से खुल जाएगी. यह घोषणा हाल ही में JNU द्वारा जारी आदेश में की गई है.

JNU Reopening: कोविड-19 के मामलों में गिरावट को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने आज से तीसरे वर्ष के पीएचडी स्कॉलर्स के लिए फिजिकल मोड में क्लासेज शुरू कर दी हैं. वहीं 27 सितंबर से एमएससी और एमबीए के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए यूनिवर्सिटी खोल दी जाएगी. इस संबंध में विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा था कि एमबीए और एमएससी के अंतिम वर्ष के छात्र 27 सितंबर (अगले सोमवार) से फिजिकल क्लासेज में शामिल हो सकते हैं.

चरणबद्ध तरीके से छात्रों के लिए शुरू की जाएगी क्लासेज

JNU ने घोषणा की है कि वह चरणबद्ध तरीके से छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करेगा. गौरतलब है कि इससे पहले परिसर 6 सितंबर को उन पीएचडी स्कॉलर्स के लिए फिर से खोल दिया गया था जिन्हें अपनी रिसर्च थीसिस 2021 के अंत तक सबमिट करनी हैं,

JNU ने क्लासेज शुरू करने को लेकर जारी किया है आदेश

बुधवार को एक आदेश जारी करते हुए, जेएनयू ने कहा कि छात्रावास और थर्ड ईयर के पीएचडी स्कॉलर्स और एमबीए और एमएससी के फाइनल ईयर के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू होंगी.

आदेश में कहा गया है कि बसों को परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी लेकिन कर्मचारियों को कोविड -19 मानदंडों का पालन करना होगा. बुधवार के आदेश में कहा गया है कि भीड़ भाड़ से बचने के लिए सिक्योरिटी ऑफिस से छात्र आईडी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया का विकेंद्रीकरण किया जाएगा और कार्ड स्कूल/स्पेशल सेंटर लेवल पर जारी किए जाएंगे.

दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही

जेएनयू प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम  2005 की धारा 51-60, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 और अन्य लागू कानूनों के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें

NCRTC Recruitment 2021: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां जानें डिटेल 

TS ICET 2021: MBA -MCA में एडमिशन के लिए TS ICET 2021 परिणाम और फाइनल आंसर की आज, ऐसे करें चेक

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget