एक्सप्लोरर

तहव्वुर राणा को भारत लाए ये तीन IPS, किसी के पास MBBS की डिग्री तो कोई था इंजीनियर

26/11 का गुनहगार भारत लाया गया है. इसके पीछे तीन होनहार IPS अफसरों की कड़ी मेहनत है. जिनमें कोई MBBS, कोई IITian तो कोई इंजीनियर है.

मुंबई हमले के खूंखार गुनहगार तहव्वुर राणा को आखिरकार अमेरिका से भारत लाया गया है. वर्षों की कानूनी लड़ाई और कूटनीतिक प्रयासों के बाद भारत ने इस वांछित आतंकी के प्रत्यर्पण में बड़ी सफलता हासिल की है.

लेकिन इस कामयाबी के पीछे जिन तीन भारतीय आईपीएस अधिकारियों की मेहनत रही उन्होंने सिर्फ देश का मान नहीं बढ़ाया बल्कि यह भी दिखा दिया कि UPSC पास करने वाले अफसर कितने प्रतिभाशाली और समर्पित होते हैं.

यह भी पढें -

'UPA सरकार की रणनीतिक कूटनीति का नतीजा', तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोले पी चिदंबरम, कहा- मोदी गर्वनमेंट ले रही क्रेडिट

NIA से हैं जुड़े

ये तीनों अधिकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जुड़े हैं और ये सभी अपने आप में मिसाल हैं. कोई डॉक्टर हैं, कोई इंजीनियर तो कोई IIT से पढ़े हैं. आइए जानते हैं इस ऑपरेशन से जुड़ी उन तीन शख्सियतों के बारे में जिनकी मेहनत ने तहव्वुर राणा को भारत की सरजमीं पर लाकर खड़ा कर दिया.

ये भी पढ़ें: भारत में चलेगा 26/11 के गुनहगार पर केस, यहीं मिलेगी सजा, लेकिन रोड़ा बनेगी अबु सलेम जैसी यूएस कोर्ट की शर्त

इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देशसेवा

इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया NIA के इंस्पेक्टर जनरल (IG) और झारखंड कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष बत्रा ने. हरियाणा में जन्मे बत्रा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद UPSC की राह चुनी और 1996 में उनका चयन आईपीएस में हुआ. उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई ऑपरेशन किए हैं और 2018 में उन्हें झारखंड जगुआर का IG भी नियुक्त किया गया था. वर्तमान में वे NIA में IG के पद पर कार्यरत हैं.

MBBS करने के बाद बनीं आईपीएस

इस टीम की दूसरी सदस्य हैं IPS जया रॉय, जिनका सफर MBBS से सिविल सर्विसेज तक का रहा है. मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली जया रॉय ने मेडिकल की पढ़ाई की और फिर UPSC पास कर 2011 में झारखंड कैडर में आईपीएस बनीं. 2019 से वे NIA में DIG के तौर पर कार्यरत हैं. जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने वाली टीम की अगुवाई कर चुकी जया आज राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम चेहरा हैं.

IITian से बने देश के रक्षक

इस ऑपरेशन के तीसरे सदस्य हैं IPS प्रभात कुमार उन्होंने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है. बिहार से ताल्लुक रखने वाले प्रभात ने प्राइवेट सेक्टर में भी काम किया लेकिन देशसेवा का सपना उन्हें UPSC तक खींच लाया. 2018 में आईपीएस बने प्रभात फिलहाल NIA में SP हैं और इसी ऑपरेशन के कोऑर्डिनेटर भी रहे.

यह भी पढ़ें-

पवन कल्याण के बेटे के स्कूल में लगी आग, जानें सिंगापुर के इस स्कूल की कितनी है फीस?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget