एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: बेहद खास है कन्याकुमारी लौंग, दिया जा चुका है GI Tag

भारत को मसालों का देश कहा जाता है. हमारे देश के मसालों की मांग सैकड़ों सालों से पश्चिमी देशों में रही है. मसालों के बिना खाने का जायका अधूरा है.

Kanyakumari Clove GI Tag: भारत को मसालों का देश कहा जाता है. हमारे देश के मसालों की मांग सैकड़ों सालों से पश्चिमी देशों में रही है. मसालों के बिना खाने का जायका अधूरा है. कुछ मसाले ऐसे होते हैं जो ना सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि उनमें औषधीय गुण भी होते हैं.

'कन्याकुमारी लौंग' को ऐसे ही मसाले के तहत रखते हैं. इसे इसके खास गुणों के चलते जीआई टैग(भौगोलिक संकेतक)दिया जा चुका है. अपने इस आर्टिकल में हम आपको 'कन्याकुमारी लौंग' के बारे में बताएंगे-

कहां होती है 'कन्याकुमारी लौंग' की खेती- 

'कन्याकुमारी लौंग' को अक्टूबर 2021 में जीआई टैग दिया गया. इसकी खेती तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के पश्चिमी घाट में समुद्र तल से 400 से 900 मीटर की ऊंचाई पर मरमलाई,करुमपराई,और वेल्लम पराई क्षेत्र में की जाती है. महेन्द्रगिरी(तमिलनाडु) में भी इसकी खेती की जाती है. कन्याकुमारी लौंग का वानस्पतिक नाम 'सिजिजियम एरौमेटिकम' है.

आपको यह जानकर हैरत होगी कि लौंग की यह किस्म अँग्रेजों के द्वारा 1800 ई. में लाई गई थी. बाद में कन्याकुमारी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में इसका व्यापक उत्पादन होने लगा.

क्या है खासियत-

'कन्याकुमारी लौंग' में वोलेटाइल ऑयल कंटेंट की मात्रा अधिक रहती है. इसके अलावा 'कन्याकुमारी लौंग' अपनी खास तरह की सुगंध के लिए भी जानी जाती है. देश में होने वाले कुल लौंग उत्पादन का 65 प्रतिशत अकेले कन्याकुमारी लौंग के रूप में होता है.

क्या होता है जीआई टैग-

जीआई टैग कृषि,प्राकृतिक या किसी ऐसे निर्मित उत्पाद को दिया जाता है जो कि एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र से संबंधित हो और उसमें खास गुणों के साथ-साथ अलग विशेषताएं हों.

जीआई टैग से फायदा-

जीआई टैग मिलने से उस वस्तु या खास कृषि उत्पाद से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिलता है. कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(APEDA)के अनुसार जीआई टैग को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक ट्रेडमार्क की तरह देखा जाता है. इससे अंतर्राष्टीय बाजार में जीआई टैग प्राप्त उत्पादों की मांग बढ़ती है.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2022: 'श्वेत क्रांति' के जनक डॉ वर्गीज कुरियन, जिन्होंने भारत को बनाया दूध के उत्पादन में अग्रणी देश  

Independence Day2022: आजाद भारत का वो बड़ा आर्थिक सुधार, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक ताकत बना दिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget