एक्सप्लोरर

किस देश में सबसे महंगी है MBBS की पढ़ाई? कोर्स पूरा करने के लिए बेचना पड़ जाएगा घर और जमीन

MBBS From Abroad: अगर आप विदेश से एमबीबीएस करने का सोच रहे हैं तो यहां जान लीजिए कि किस देश से एमबीबीएस करना आपके खेत से लेकर मकान तक बिकवा सकता है.

डॉक्टर बनना देश में न जाने कितने युवाओं का सपना होता है. मां-बाप बचपन से ही अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने की तैयारी शुरू कर देते हैं, लेकिन जैसे ही मेडिकल कॉलेज की फीस सामने आती है, उनके सपने ICU में पहुंच जाते हैं. MBBS की पढ़ाई अब सिर्फ ज्ञान या मेहनत की चीज नहीं रही, ये एक बड़ा 'बजट प्रोजेक्ट' बन चुकी है, जिसमें एडमिशन से पहले आपको अपनी जायदाद का हिसाब-किताब बैठा लेना पड़ता है. ये कोई मजाक नहीं, आज के दौर में किसी टॉप प्राइवेट कॉलेज से MBBS करने का मतलब है कि या तो घर गिरवी रखो, या फिर बंगले का सपना छोड़ो. ऐसे में अगर आप विदेश से एमबीबीएस करने का भी सोचते हैं तो यहां जान लीजिए कि किस देश से एमबीबीएस करना आपके खेत से लेकर मकान तक बिकवा सकता है.

इन देशों में सबसे महंगी है MBBS की फीस

अगर कोई सोच रहा है कि "ठीक है इंडिया में नहीं कर पाए तो विदेश से कर लेंगे" तो जनाब, सावधान हो जाइए. अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में MBBS (या MD) की फीस सुनकर आपके पसीने छूट जाएंगे. अमेरिका में मेडिकल डिग्री की कुल लागत 2.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये तक, यूके और ऑस्ट्रेलिया में 1.5 करोड़ से 2.5 करोड़ तक, और कनाडा में भी 1.8 करोड़ तक खर्च हो जाता है. और ये भी याद रखिए इन देशों में पढ़ाई शुरू करने से पहले आपको एक अलग डिग्री पूरी करनी होती है, यानी फीस के साथ-साथ समय का खर्च भी भारी होता है. सिंगापुर जैसे छोटे लेकिन महंगे देशों में भी फीस 90 लाख रुपये से कम नहीं. इसके अलावा किताबें और रहने खाने का पैसा अलग से देना होता है.

यह भी पढ़ें: LOC पर सबसे आगे रहती है ये फोर्स, DG को मिलती है हैरान कर देने वाली सैलरी

भारत भी नहीं है पीछे

अब अगर भारत की बात करें तो भारत के ही कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मणिपाल, DY पाटिल, श्री रामचंद्रा मेडिकल कॉलेज और SRM यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में MBBS की कुल लागत 80 लाख रुपये से लेकर 1.1 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है. और अगर आपने मैनेजमेंट कोटा या NRI सीट का रास्ता चुना तो फीस 2 करोड़ पार कर जाती है. यानी बच्चा डॉक्टर बने न बने, मां-बाप जरूर लोन के पर्चे समेटते रह जाते हैं. सरकारी सीटें लिमिटेड हैं और कॉम्पिटिशन इतना तगड़ा कि 99% स्कोर लाने वाले भी कभी-कभी बाहर रह जाते हैं. ऐसे में प्राइवेट कॉलेज ही एकमात्र विकल्प बनकर सामने आता है.

यह भी पढ़ें: CBSE का मातृभाषा मंत्र- अब हिंदी और लोकल लेंग्वेज में होगी कक्षा 2 तक की पढ़ाई, यहां जानिए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana UPSC Free Coaching: तेलंगाना में फ्री UPSC कोचिंग, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये स्टाइपेंड; जानें कैसे करें अप्लाई?
तेलंगाना में फ्री UPSC कोचिंग, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये स्टाइपेंड; जानें कैसे करें अप्लाई?
DU SOL Admission 2026: DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
Cheap Engineering Colleges in USA: USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज
USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget