एक्सप्लोरर

IGNOU: जनवरी 2024 से शुरू होगी चार साल के डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों के कोर्स होंगे शामिल

IGNOU January Session 2024: इग्नू अगले एकेडमिक सेशन से चार साल के डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर रहा है. एनईपी के तहत शुरू होंगे ये कोर्स और तीनों स्ट्रीम में होंगे उपलब्ध.

IGNOU To Begin 4 Year Degree Programs From January 2024 Session: इंद्रा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी चार साल के डिग्री प्रोग्राम लाने की तैयारी में है. जनवरी 2024 सेशन से ये डिग्री प्रोग्राम शुरू होंगे जो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 की सिफारिशों के तहत चालू किए जा रहे हैं. ये डिग्री प्रोग्राम तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के लिए उपलब्ध होंगे. इतना ही नहीं इन तीनों स्ट्रीम में ये डिग्री कोर्स 13 इंडियन लैंग्वेजेस में किए जा सकेंगे. आप जिस भाषा का चाहें चुनाव कर सकते हैं. इसमें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के सभी कोर्स शामिल होंगे.

एनईपी की सिफारिशों पर शुरू होंगे कोर्स

साल 2020 में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत शिक्षण संस्थाओं को बहुत सी सलाह दी गई थी. इनमें से एक थी चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की पहल. इग्नू इसी पर काम करते हुए साल 2024 से नये कोर्स लॉन्च कर रहा है. बाकी शैक्षिक संस्थाएं भी एनईपी की सिफारिशों को साल 2024 से लागू करेंगी. यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटीज को निर्देश दिया है कि वे एकेडमिक सेशन 2023-24 से एनईपी की सिफारिशें लागू करें.

स्टडी मैटीरियल हो रहा है तैयार

इग्नू ने इन कोर्सेस को शुरू करने के लिए स्टडी मैटीरियल भी तैयार करना शुरू कर दिया है. ये कोर्स 13 भारतीय भाषाओं में किए जा सकेंगे. इग्नू के एक्सपर्ट सभी भाषाओं में स्टडी मैटीरियल तैयार करने में लगे हैं. हालांकि अभी पहले चरण में शुरुआत 6 या 7 भाषाओं से ही होगी.

इतना ही नहीं डिस्टेंस एजुकेशन का सबसे बड़ा माध्यम इग्नू डिग्री प्रोग्राम के साथ ही स्किल इंडिया मिशन के साथ मिलकर स्किल और प्रोफेशनल एजुकेशन को भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है.

ये नाम होगा इन कोर्सेस का

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के इन कोर्सेस का नाम होगा बीए, बीकॉम, बीएससी इन मेजर. तीनों स्ट्रीम के लिए इस नाम से कोर्स शुरू होंगे. इनमें एनईपी की सिफारिशों के अनुसार मल्टीपल एंट्री और एग्जिट ऑप्शंस दिए जाएंगे. एक साल पढ़ने पर सर्टिफिकेट, दो साल पढ़ने पर डिप्लोमा और पूरी पढ़ाई करने पर डिग्री मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: CUET PG 2023 का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स की मदद से करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget