एक्सप्लोरर

ICAI CA Exams 2020: जुलाई सेशन की परीक्षा नवंबर में भी दे सकते हैं स्टूडेंट्स

ICAI ने इस साल के CA 2020 के स्टूडेंट्स को सुविधा दी है कि वे जुलाई सेशन की परीक्षा नवंबर सेशन में भी दे सकते हैं.

ICAI CA Exams 2020: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने इस साल के सीए 2020 परीक्षा के कैंडिडेट्स को बड़ी सुविधा देते हुए यह ऐलान किया है कि वे चाहें तो जुलाई सेशन की परीक्षा नवंबर सेशन में देने का चुनाव कर सकते हैं. इस हाल में उनकी जुलाई सेशन की फीस ही अगले सेशन में ट्रांसफर कर दी जाएगी और उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क या दोबारा से शुल्क नहीं देना होगा. हालांकि उन्हें नवंबर सेशन के लिये फिर से अप्लाई जरूर करना होगा.

कोविड के कारण मिला यह विकल्प –

आईसीएआई ने अपने नोटिस में कहा कि उन्हें लंबे समय से स्टूडेंट्स की तरफ से रिक्वेस्ट्स मिल रही थी, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स जुलाई सेशन में परीक्षा देना चाह रहे थे, वहीं कुछ का कहना था कि कोविड – 19 के कारण उपजे हालातों को देखते हुए परीक्षा कैंसिल कर देनी चाहिए. इन स्टूडेंट्स को सैनिटाइजेशन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तक कई बातों की चिंता थी और उन्हें लग रहा था कि खतरा मोल नहीं लेना चाहिए. नोटिस में आगे कहा गया है कि लेकिन ऐसे स्टूडेंट्स की सूची भी बहुत लंबी थी जो जुलाई में ही परीक्षा देना चाह रहे थे.

इस वजह से आईसीएआई ने यह तय किया कि जो जुलाई सेशन में परीक्षा देना चाहते हों, वे जुलाई में दें और जो इस समय परीक्षा देने के इच्छुक नहीं हैं वे इसी सेशन को नवंबर में दे सकते हैं. ऐसी कंडीशन में ऑप्ट-इन ऑप्ट-आउट सुविधा कैंडिडेट्स को दे दी गयी है. जो इस साल सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं लेकिन परीक्षा नहीं देना चाहते, वे ऑप्ट आउट चुनकर परीक्षा छोड़ सकते हैं. इसी रजिस्ट्रेशन के साथ वे नवंबर सेशन की परीक्षा के लिये इनरोल माने जाएंगे. उनकी जुलाई सेशन की फीस ऑटोमेटिकली नवंबर सेशन में ट्रांसफर कर दी जाएगी और यह सेशन कैंसिल मान लिया जाएगा. यह अटेम्पट भी काउंट नहीं होगा. हालांकि नवंबर सेशन के लिये आवेदन फिर से करना होगा. ज्यादा जानकारी के लिये आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है www.icai.org.

ये भी पढ़ें
UPHESC: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर काउंसिलिंग कार्यक्रम आज या कल में हो सकता है जारी
IAS Success Story: पिता लगाते थे चाय का स्टॉल, बेटे ने बिना कोचिंग के कर दिया पहली ही बार में IAS परीक्षा में कमाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget