एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद UPSC की तैयारी शुरू की, तीन बार हुए फेल, हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में आशुतोष बने आईएएस

यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको धैर्य के साथ लगातार मेहनत करने की जरूरत होती है. जो यहां असफलताओं का डटकर मुकाबला करता है, वह सफलता जरूर प्राप्त करता है.

Success Story Of IAS Topper Ashutosh Kulkarni: आज आपको साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने वाले आशुतोष कुलकर्णी की कहानी बताएंगे, जिन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा. तीन बार उन्हें यूपीएससी में असफलता का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते रहे. धैर्य के साथ उनकी तैयारी आगे बढ़ती रही और साल 2019 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 44 प्राप्त की. इस तरह उनका यूपीएससी का सफर पूरा हो गया.

इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी में आए

आशुतोष मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं. उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया. इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के दौरान उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बनाया. इसके बाद उन्होंने अपना शेड्यूल बनाया और तैयारी में जुट गए. उनका यह सफर आसान नहीं था लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वे इस परीक्षा को पास करके अपना सपना पूरा करेंगे. 

दो बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचकर हुए फेल

आशुतोष की यूपीएससी की कहानी ऐसे लोगों के लिए बेहद प्रेरणादायक है, जो असफलताओं से निराश होकर यह सफर खत्म करने का फैसला कर लेते हैं. दरअसल आशुतोष यूपीएससी में दो बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करते रहे. उन्हें भरोसा था कि एक ना एक दिन वे जरूर सफल होंगे. आखिरकार 2019 में उन्होंने यह लक्ष्य हासिल करके खुद को साबित कर दिया. 

यहां देखें आशुतोष का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को आशुतोष की सलाह

आशुतोष का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते वक्त आप नोट्स जरूर बनाएं. अपना सिलेबस कंप्लीट करने के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें और आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें. इसके अलावा मॉक टेस्ट देकर खुद की तैयारी का एनालिसिस करें. जहां भी गलती महसूस हो उसे सुधारें और बेहतर तरीके से परीक्षा में शामिल हों. असफलताओं से घबराने की जरूरत नहीं है और इनसे सीख लेकर अगला प्रयास बेहतर तरीके से करना चाहिए. अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़ें: IAS Success Story: लॉ से ग्रेजुएशन करने के बाद UPSC का किया रुख, एक बार हुईं फेल, दूसरे प्रयास में तपस्या को मिली सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG counselling 2026: कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
High Paying Career: विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
Union Bank Recruitment 2026:  यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज
यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget