एक्सप्लोरर

IAS Success Story: कई बार मिली असफलता, लेकिन हार नहीं मानी, कुछ इस तरह गुंजन द्विवेदी ने तय किया आईएएस तक का सफर

तमाम कैंडिडेट्स को यूपीएससी में असफलता का सामना करना पड़ता है, लेकिन जो लोग धैर्य के साथ मेहनत करते रहते हैं, उन्हें यहां सफलता जरूर मिलती है.

Success Story Of IAS Topper Gunjan Dwivedi: यूपीएससी की परीक्षा में कब क्या रिजल्ट आएगा, यह कहना काफी मुश्किल है. कुछ लोग यहां कई बार फेल हो जाते हैं, तो कुछ लोग पहले ही प्रयास में सफल हो जाते हैं. आज आपको आईएएस अफसर बनने वाली गुंजन द्विवेदी की कहानी बताएंगे. उन्हें दो बार यूपीएससी की प्री-परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ा. तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया. उनकी कहानी सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है. 

बचपन से आईएएस बनने का था सपना
उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली गुंजन के पिता आईपीएस अफसर थे. यही वजह रही कि उनका यूपीएससी की तरफ बचपन से ही रुझान रहा. घर में उन्हें बहुत अच्छा माहौल मिला, जिसकी बदौलत उन्होंने खुद को यूपीएससी के लिए तैयार किया. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने दिल्ली के एक कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की. इसके बाद वे पूरी तरह यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं. 

शॉर्टकट ना अपनाएं 
गुंजन के मुताबिक यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट नहीं आजमाना चाहिए. जो लोग ऐसा करते हैं वे बुरी तरह फेल होते हैं. इस परीक्षा को पास करने के लिए आपके पास कड़ी मेहनत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होता. सबसे पहले आप अपने बेसिक्स मजबूत करें और इसके बाद सिलेबस के अनुसार स्टडी मैटेरियल का इस्तेमाल कर तैयारी करें. 

यहां देखें गुंजन द्विवेदी का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य लोगों को गुंजन की सलाह
गुंजन का मानना है कि आपको यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए हर सब्जेक्ट को गहराई के साथ पढ़ना होगा. वह कहती हैं कि शुरुआत से ही आप न्यूज़पेपर पढ़ना अपनी आदत बना लें. इससे आप आसपास हो रही घटनाओं के बारे में जागरूक रहेंगे. अगर आप खुद को मोटिवेट रखकर यूपीएससी की तैयारी करेंगे, तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर कार्तिक ने यूपीएससी में काफी संघर्षों के बाद हासिल की सफलता, जानिए कैसा रहा उनका सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget