एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पहले प्रयास में हुए फेल, दूसरी बार अच्छी रैंक नहीं आई, कड़ी मेहनत कर तीसरे प्रयास में सचिन बने UPSC टॉपर

यूपीएससी में कई लोग सफलता को प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन मन मुताबिक रैंक न मिलने पर वे दोबारा प्रयास करते हैं और अपना सपना पूरा करके ही मानते हैं. ऐसी ही कहानी सचिन गुप्ता की है.

Success Story Of IAS Topper Gupta: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाले सचिन गुप्ता की कहानी बताएंगे, जो बेहद प्रेरणादायक है. उन्होंने यह कामयाबी तीसरे प्रयास में हासिल की. पहले प्रयास में उन्हें असफलता मिली, लेकिन वह निराश नहीं हुए और लगातार मेहनत करते रहे. दूसरे प्रयास में उन्होंने सफलता तो हासिल कर ली लेकिन अच्छी रैंक न होने के कारण इंडियन लॉ सर्विस मिली. इससे वे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने आईएएस अफसर बनने तक परीक्षा देने का फैसला किया. तीसरे प्रयास में उन्होंने टॉपर्स की सूची में जगह बनाकर अपना सपना पूरा कर लिया.

इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी में उतरे

सचिन ने इंटरमीडिएट के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इस दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया और ग्रेजुएशन पूरी होने के तुरंत बाद तैयारी शुरू कर दी. अच्छी रणनीति बनाकर उन्होंने कड़ी मेहनत की. पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने खुद को सकारात्मक रखा और अगले दो प्रयासों में लगातार सफलता हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया. 

लगातार दो बार क्रैक की यूपीएससी परीक्षा

कई ऐसे लोग होते हैं जो यूपीएससी में लंबे समय तक सफलता प्राप्त नहीं कर पाते. हालांकि सचिन उन लोगों में शुमार हैं जिन्होंने लगातार दो बार यूपीएससी की कठिन परीक्षा को पास किया. सचिन को तीसरे प्रयास में इतनी अच्छी रैंक मिली कि उनका आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा हो गया. उनका मानना है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको पूरी तरह समर्पित होना पड़ेगा. अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

यहां देखें सचिन का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को सचिन की सलाह

सचिन का मानना है कि यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने सिलेबस के अनुसार स्टडी मैटेरियल तैयार करना चाहिए. एक बार सिलेबस कंप्लीट होने के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें. टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखकर मॉक टेस्ट दें और अपनी गलतियों को सुधारें. कई बार लोग छोटी-छोटी गलतियां करके सफलता प्राप्त करने से चूक जाते हैं. ऐसे में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और लगातार मेहनत करें. यूपीएससी में सफलता मिलने पर निराश न हो और लगातार मेहनत करते रहें. एक न एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget