एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी में पहले प्रयास में हुए फेल, लेकिन कड़ी मेहनत की बदौलत अक्षत दूसरे प्रयास में बने टॉपर

यूपीएससी का सफर हर किसी के लिए अलग अनुभव वाला होता है. यहां छोटी-छोटी गलतियां असफलता का कारण बन जाती हैं. अक्षत के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो पहली बार सफलता के करीब जाकर चूक गए.

Success Story Of IAS Topper Akshat Jain: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2018 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाले अक्षत जैन की कहानी बताएंगे, जिन्हें यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली. अपनी ग्रेजुएशन के तुरंत बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और परीक्षा में शामिल हुए. पहले प्रयास में उन्हें तैयारी का वक्त नहीं मिला जिस वजह से वे सफल नहीं हो सके. खास बात यह रही कि पहले प्रयास में वह प्री परीक्षा में महज दो नंबर से पिछड़ गए. हालांकि उन्होंने असफलता से सीख ली और पूरे एक साल की कड़ी मेहनत के बाद दूसरी बार परीक्षा दी और सफलता प्राप्त कर अपना सपना पूरा कर लिया.

आईआईटी से की ग्रेजुएशन

अक्षत ने इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद आईआईटी का एंट्रेंस क्लियर कर लिया और आईआईटी गुवाहाटी से डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बनाया. साल 2017 में उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुई और इसके 3 महीने बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी, जिसमें तैयारी पूरी ना होने की वजह से उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया. 

सिलेबस के हिसाब से तैयार करें स्टडी मैटेरियल

अक्षत का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी के लिए आपको सबसे पहले अपना सिलेबस अच्छी तरह समझ लेना चाहिए. इसके बाद उन्होंने स्टडी मैटेरियल तैयार किया और शेड्यूल बनाकर तैयारी शुरू कर दी. खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी तैयारी के साथ हर सब्जेक्ट के शॉर्ट नोट बनाए जिससे बाद में उनका रिवीजन बेहतर तरीके से हो पाया. इसके अलावा उन्होंने जमकर आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस की. 

यहां देखें अक्षत का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को अक्षत की सलाह

अक्षत का मानना है कि आप यूपीएससी की तैयारी के दौरान खुद पर भरोसा बनाए रखें और सकारात्मक रहकर तैयारी करते रहें. वे कहते हैं कि अपने सिलेबस को कंप्लीट करने के बाद उसका बार-बार रिवीजन करें ताकि आपकी तैयारी बेहतर हो पाए. इसके अलावा यहां असफलता मिलने पर निराश होने की बजाय अपनी गलतियों को सुधार है और दूसरा प्रयास बेहतर तरीके से करें. अगर आप सही दिशा में तैयारी करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़ें

IAS Success Story: बचपन से आईएएस अफसर बनने का सपना था, UPSC के पहले प्रयास में फेल, गलतियों को सुधारकर दीक्षा हुईं सफल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
Naresh Pal Gangwar: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 
कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget