एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद UPSC की तैयारी की, तीन बार प्री में फेल, चौथे प्रयास में कार्तिक को मिली सफलता

यूपीएससी के सफर में कई बार लोगों को असफलता का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस दौरान जो कैंडिडेट धैर्य के साथ मेहनत करते रहते हैं, उन्हें यहां सफलता जरूर मिलती है.

Success Story Of IAS Topper MV Satya Sai Karthik: किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए आपको खुद पर भरोसा करना होगा. सेल्फ कॉन्फिडेंस की बदौलत ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. यूपीएससी के सफर में खुद पर भरोसा और धैर्य रखना बेहद जरूरी होता है. यहां जो लोग धैर्य रखकर लंबे समय तक मेहनत करते रहते हैं, वह अपनी मंजिल को जरूर प्राप्त करते हैं. आज आपको साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने वाले सत्य साईं कार्तिक की कहानी बताएंगे, जो बेहद प्रेरणादायक है.

क्रिकेट के रहे शौकीन 
मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले कार्तिक क्रिकेट के शौकीन रहे. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया. अपने कॉलेज के दिनों में उन्होंने यूनिवर्सिटी लेवल पर क्रिकेट खेला. इसके बाद वे अपने राज्य की अंडर-19 क्रिकेट टीम में भी सिलेक्ट हुए. अपनी इंजीनियरिंग के दौरान उन्होंने काफी क्रिकेट खेला. हालांकि अपनी डिग्री पूरी होने के बाद उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बनाया और तैयारी शुरू कर दी. इसके लिए उन्होंने दिल्ली आकर कोचिंग भी की. 

तीन बार प्री-एग्जाम में हुए फेल 
यूपीएससी की तैयारी के लिए कार्तिक दिल्ली आ गए. यहां उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की और सिविल सर्विस की परीक्षा में शामिल हुए. शुरुआती 3 प्रयासों में वे प्री-परीक्षा पास नहीं कर पाए. लेकिन कार्तिक ने निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें सुधारा. चौथे प्रयास से पहले उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव कर और ज्यादा मेहनत की. आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 103 प्राप्त कर अपना सपना पूरा कर लिया.

यहां देखें कार्तिक का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को कार्तिक की सलाह
कार्तिक का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान आप अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखें. अगर आप मेंटली मजबूत रहेंगे तो आप बेहतर तरीके से तैयारी कर पाएंगे और यहां आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम रहेंगे. उनके मुताबिक आप ईमानदारी से लगातार मेहनत करते रहें. वे कहते हैं कि असफलताओं से घबराएं नहीं और कोशिश करते रहें. आपकी मेहनत का फल एक न एक दिन आपको जरूर मिलेगा. 

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: करीब 7 साल के लंबे संघर्ष के बाद यशवंत ने पास की UPSC परीक्षा, जानिए कैसा रहा उनका सफर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget