एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी में आने का फैसला किया, प्रेरणा ने सटीक रणनीति की बदौलत हासिल की सफलता

यूपीएससी में प्री और मेंस परीक्षा के बाद इंटरव्यू आपकी सफलता में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप इंटरव्यू में खुद को अच्छी तरह रिप्रेजेंट कर पाए, तो सफलता जरूर मिल जाती है.

Success Story Of IAS Topper Prerna Singh: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2017 में सफलता प्राप्त कर के आईएएस अफसर बनने वाली प्रेरणा सिंह की कहानी बताएंगे. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद प्रेरणा ने यूपीएससी में आने का फैसला किया था और अपनी सटीक रणनीति के बदौलत उन्होंने बेहद कम समय में सफलता प्राप्त करके अपना सपना पूरा कर लिया. खासतौर से प्रेरणा ने इंटरव्यू में बहुत अच्छा परफॉर्म किया. नई दिल्ली की रहने वाली प्रेरणा ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इसी दौरान उन्हें यूपीएससी का ख्याल आया और उन्होंने तैयारी शुरू कर दी.

हर विषय पर ध्यान देना जरूरी

प्रेरणा का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए हर विषय पर फोकस करना काफी जरूरी होता है. यहां आपके लिए हर सब्जेक्ट स्कोरिंग साबित हो सकता है. इसके अलावा जो तैयारी आप अपनी प्री और मेंस परीक्षा के लिए करेंगे उसका फायदा आपको इंटरव्यू के दौरान भी मिलेगा. अगर आपको सभी चीजों के बारे में बेहतर जानकारी होगी तो आपको सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. आपको अपनी तैयारी के लिए एक बेहतर शेड्यूल बनाने की सख्त जरूरत होती है.

इंटरव्यू के दौरान रहें कूल 

प्रेरणा का मानना है कि जब आप यूपीएससी की प्री और मेंस परीक्षा पास कर लें तब आप इंटरव्यू के लिए तैयारी करें. जब आप इंटरव्यू देने जाए तो उस वक्त आप बेहद ही शांत रहकर अपने सवालों का जवाब ईमानदारी से दें. अगर आपको किसी सवाल का जवाब नहीं आता है तो यह बात बताने में झिझकने की जरूरत नहीं है. अगर आप वहां सीधे और सटीक जवाब देंगे तो आपके बेहतर नंबर आने की संभावना रहेगी. उनका मानना है कि आप तैयारी के दौरान खुद को शांत रखने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं.

यहां देखें प्रेरणा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को प्रेरणा की सलाह

प्रेरणा का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी के लिए आप पूरी तरह समर्पित रहें. अगर आप पॉजिटिव रहकर तैयारी करेंगे तो बेहतर तरीके से चीजों को समझ पाएंगे. यूपीएससी के सफर में आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी लेकिन उनका मुकाबला करना है. अपने सिलेबस को कंप्लीट करने के बाद ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें. आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें और मॉक टेस्ट ज्यादा से ज्यादा दें. इसके अलावा आप टेस्ट का एनालिसिस करके यह जानने की कोशिश करें कि आपको किस एरिया में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

IAS Success Story: पहले प्रयास में प्री-परीक्षा में हुईं फेल, दूसरी बार मेंस में अटकीं, लेकिन मेहनत की बदौलत तीसरे प्रयास में आयुषी बनीं आईएएस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget