एक्सप्लोरर

IAS Interview: आईएएस इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कुछ कॉमन सवाल, जिन्हें कर लें अच्छे से तैयार

आईएएस इंटरव्यू में कई बार कुछ ऐसे प्रश्न आते हैं जो अधिकतर कैंडिडेट्स के लिए कॉमन होते हैं. आज जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रश्नों के बारे में जिनकी तैयारी पहले से की जा सकती है.

IAS Interview: आईएएस परीक्षा के इंटरव्यू की तैयारी के समय कैंडिडेट कोई भी एरिया ऐसा नहीं छोड़ते जिससे सवाल आ सकता है. यूं तो आईएएस इंटरव्यू एक ऐसा गंभीर विषय है जिसके बारे में किसी भी प्रकार का अंदाजा लगाना मुमकिन नहीं लेकिन इस परीक्षा को पास किए कैंडिडेट्स के अनुभव के आधार पर कुछ कॉमन प्रश्नों की सूची हम आपके लिए लाए हैं जिनकी तैयारी कम से कम आप पहले से और अच्छे से कर सकते हैं. ये प्रश्न हैं तो बहुत सामान्य लेकिन इनके उत्तर आपका इंप्रेशन बना या बिगाड़ सकते हैं.

अपना परिचय और आपके नाम का मतलब –

परिचय एक ऐसा विषय है जो किसी भी साक्षात्कार में सबसे पहले पूछा जाता है लेकिन इसका जवाब देते समय ही कैंडिडेट क्लियर कर देता है कि वह किस प्रकार की तैयारी से आया है. आईएएस इंटरव्यू के समय भी जब यह प्रश्न पूछा जाता है तो कैंडिडेट से उम्मीद होती है कि वह अपना संक्षिप्त परिचय दे, जिसके अंदर उसका नाम, उसके शहर की जानकारी, एजुकेशनल बैकग्राउंड, माता-पिता का संक्षिप्त परिचय शामिल हो. हालांकि सबका जवाब देने का अपना तरीका होता है पर सामान्यतः आपको इन बिंदुओं को शामिल करना चाहिए. साथ ही लंबे उत्तर देने से बचना चाहिए. टू द प्वॉइंट बात करें.

एक अन्य जरूरी जवाब दिमाग में रखें कि आपके नाम का क्या मतलब है और उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात आपको पता होनी चाहिए. वहां जो भी बोलेंगे उसकी बाल की खाल निकाली जा सकती है इसलिए सोच-समझकर और सीमित बोलें.

यह सेवा चुनने के पीछे का कारण –

यह भी एक कॉमन प्रश्न है जो किसी से भी पूछा जा सकता है और जिसका जवाब अपने नजरिये और विचारों के हिसाब से कैंडिडेट पहले से तैयार रख सकता है. बस कोशिश करें कि उत्तर रियलिस्टिक हो, जबरदस्ती का आदर्शवाद या दिखावा करने की कोशिश न करें. जो आप सोचते हों वही बोलें क्योंकि वहां बैठा पैनल अपने सालों के अनुभव से पल भर में समझ जाता है कि आप सच बोल रहे हैं या केवल पैनल को दिखाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं.

अपनी खासियत और कमियां बताएं –

यह प्रश्न भी आपसे पूछा जा सकता है जिसका जवाब तैयार रखें. फिर वही बात की जवाब आपका है पर ध्यान रहे कि कमियां बताते वक्त खुद को एकदम नकारा ही न दिखा दें और खूबियां गिनाते समय स्वप्रशंसा में न डूब जाएं. जैसे कि आपको अपने सभी उत्तरों में बैलेंस्ड रुख रखना है ठीक वैसी ही इस उत्तर में भी आपको संयमित जवाब देना है. कोशिश करें कम शब्दों में बात खत्म हो जाए.

हम आपको क्यों सेलेक्ट करें –

इस प्रश्न के जवाब में थोड़ा हंबल हो जाइये और अपनी योजनाओं को शेयर कीजिए कि अगर आपको इस सेवा में आने का मौका मिला तो आप किस प्रकार देश और समाज के हित में काम करेंगे. अपने उत्तर को वास्तविक बनाए रखें और पूरी बातचीत के दौरान पॉजिटिव एटीट्यूड रखें. यह भी ध्यान रहे कि कोई भी विषय हो उस पर आपको समस्या नहीं समाधान बताना है. आप एक ऑफिसर के तौर पर खुद को देखते हुए बात करिए और समाधान का हिस्सा बनिए. समस्या की चर्चा हो लेकिन अंत संभावित समाधान से होना चाहिए.

अन्य प्रश्न –

मोटे तौर पर कैंडिडेट द्वारा भरे जाने वाले डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म या डैफ पर आधारित प्रश्न ही मूलतः उससे पूछे जाते हैं पर इसके अलावा कुछ और प्रश्न भी हैं जिनकी तैयारी आप कर सकते हैं.

  • अगर इस साल आपका चयन नहीं हुआ तो क्या करेंगे?
  • अगर मनचाही सेवा नहीं मिली तो क्या करेंगे?
  • जो सेवा आपने फॉर्म में भरी है, उसमें ही क्यों जाना चाहते हैं?
  • आईएएस बन गए तो क्या करेंगे?
  • चयन होने के बाद भी आप वैसे ही रहेंगे जैसे आज हैं, इसकी क्या गारंटी है?
  • पद मिलने के बाद सबसे पहले किस समस्या को दूर करने का काम करेंगे?
Admissions 2020: Aligarh Muslim University में आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी IIT Delhi ने JEE Advanced 2020 परीक्षा के लिए जारी की SOP, देखें यहां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं आशीमा और DU से क्या कनेक्शन?
एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं आशीमा और DU से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान

Embed widget