एक्सप्लोरर

IAS Interview: साक्षात्कार के लिए जाते समय कैसी हो आपकी ड्रेसिंग, जानें यहां

आईएएस इंटरव्यू के लिए जाते समय बाकी बातों के अलावा अपने कपड़ों का भी ध्यान रखें. कैसे कपड़े पहनना ठीक रहता है और क्या एवॉएड करना चाहिए, आइये देखते हैं.

IAS Interview Dress Code: पर्सनेलिटी टेस्ट अथवा इंटरव्यू के लिए जाते समय कैंडिडेट्स बाकी बातों के अलावा इसका भी ध्यान रखें कि उन्हें कैसे कपड़े पहनने चाहिए, उनका फुटवियर कैसा होना चाहिए, मेकअप और एक्सेसरीज का क्या करना है आदि. कुछ आम लेकिन महत्वपूर्ण बातें हर कैंडिडेट को ध्यान रखनी चाहिए. दरअसल जब आप कमरे में घुसते हैं तो आपसे बातचीत बाद में होती है, पहले आपका एपीयरेंस होता है जो किसी पर भी पहला प्रभाव डालता है. इसके लिए आपको कुछ खास नहीं करना है बस छोटी-छोटी कुछ बातों का ध्यान रखना है.

 ऐसे हों कपड़े –

  • इंटरव्यू के लिए जाते समय अगर आप महिला उम्मीदवार हैं तो सलवार कमीज या हो सके तो साड़ी का चुनाव करें. भारतीय परिधान पहनना ही बेहतर विकल्प है.
  • कपड़े साफ, बिना किसी दाग-धब्बे के और कायदे से प्रेस होने चाहिए. कहीं कोई बटन टूटा या धागा निकला या रंग उड़ा नहीं होना चाहिए. कपड़ों पर सिलवट भी नहीं होनी चाहिए.
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य सी पैंट-शर्ट पहनना ठीक रहता है और अगर आपको कंफर्टेबल लगता है तो टाई भी लगा सकते हैं. कुर्ता पैजामा या जींस जैसा कुछ भी न पहनें.
  • कपड़ों के रंग को लेकर थोड़ा सजग रहें. बहुत रंग-बिरंगे या डार्क शेड्स न पहनें तो बेहतर. लड़के फ्लोरल या प्रिंटेड शर्ट्स का चुनाव न करके प्लेन शर्ट को तरजीह दें.
  • महिला उम्मीदवारों के कपड़े भी चमकीले या भड़कीले रंगों के न हों. कोई ऐसा फैब्रिक न पहनें जो बहुत फिसले या आवाज करे. सामान्यतः कॉटन के कपड़े अच्छी च्वॉइस होते हैं.
  • महिला उम्मीदवारों के कपड़ों का डिजाइन सोबर होना जरूरी है. बड़े गले या लंबी चाक न हो इस बात का खास ध्यान रखें.
  • पुरुष उम्मीदवारों को शर्ट हमेशा टक-इन करके पहननी है, साथ ही बहुत टाइट कपड़े न पहनें. शर्ट की अतिरिक्त बटन भी न खुली हो ध्यान रहे.
  • अपने साथ पसीना पोछने के लिए एक रुमाल जरूर रखें.
  • महिला उम्मीदवार साड़ी या दुपट्टे को ठीक से पिन करें. उन्हें लहराता हुआ न छोड़ें न ही साड़ी की प्लेट ऐसी बनाएं की चलते समय पैर में फंसने का डर हो.
  • प्लाजो, टाइट लैगिंग आदि न पहनें.
  • कपड़े अपने साइज के हिसाब से पहनें. न बहुत ढ़ीले न बहुत टाइट.

ऐसा हो फुटवियर –

  • आपका फुटवियर साफ और पॉलिश्ड हो, यह जरूरी है. फॉर्मल शूज का ही चयन करें. स्नीकर्स या चप्पल पहनकर न जाएं.
  • महिला उम्मीदवार हाई हील सैंडल्स, फ्लिप-फ्लॉप आदि न पहनें.
  • पुरुष और महिला उम्मीदवार दोनों ही ध्यान रखें की फुटवियर से किसी प्रकार की आवाज चलते समय न आए.
  • फुटवियर के रंग को लेकर भी सजग रहें. प्लेन और सिंपल फुटवियर चुनें.

मेकअप और ज्वैलरी –

  • मेकअप न ही करें तो बेहतर है या इतना कम रहे कि आपका नेचुरल लुक ही सामने आए.
  • बालों को टाइ करके जाएं या ऐसे बनाएं कि वे बार-बार आपके चेहरे पर न आएं, न ही उड़ें.
  • पुरुष उम्मीदवारों की यह पर्सनल च्वॉइस है पर बाल छोटे हों तो बेहतर है और शेव बनी हो तो प्रभाव अच्छा पड़ता है.
  • कोई भी तेज महक वाली वस्तु उपयोग न करें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके शरीर से किसी प्रकार की बदबू भी न आ रही हो.
  • महिला उम्मीदवार किसी प्रकार की हेवी, बड़ी महंगी या बहुत दिखने वाली ज्वैलरी न पहनें. जैसे कान में कुछ लटकता हुआ ईयररिंग वगैरह.
  • पुरुष उम्मीदवार घड़ी के अलावा खास एक्सेसरी न डालें तो बेहतर है. फॉर्मल घड़ी का चुनाव करें.
UGC NET 2020: 29, 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा रिलीज NEET UG 2020 परीक्षा की करेक्शन विंडो फिर खुली, इस तारीख तक करें बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में PhD एडमिशन के नियम सख्त, नेट पास छात्रों को ही मिलेगा मौका
बिहार में PhD एडमिशन के नियम सख्त, नेट पास छात्रों को ही मिलेगा मौका
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
DU में 7 अक्टूबर को लगेगा जॉब फेयर, 85 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल 
DU में 7 अक्टूबर को लगेगा जॉब फेयर, 85 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल 
कर्नाटक में SIR ड्यूटी का असर, बिना पढ़ाई छात्रों ने दी मिड टर्म परीक्षा 
कर्नाटक में SIR ड्यूटी का असर, बिना पढ़ाई छात्रों ने दी मिड टर्म परीक्षा 

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
Embed widget