एक्सप्लोरर

Lockdown में ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान की हुई शुरुआत, HRD मंत्री ने ऑनलाइन शिक्षा पर मांगें सुझाव

भारत सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान की शुरुआत की है. डिजिटल शिक्षा को उत्कृष्ट बनाने के लिए मांगें हैं सुझाव

Bharat Padhe Online: देश भर में कोरोना वायरस 'कोविड-19' के प्रकोप के कारण चल रहे लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षा में सुधार करने और उसे बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान केवल एक सप्ताह के लिए शुरू किया गया है.

इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल शिक्षा (ऑनलाइन एजुकेशन) के लिए उपलब्ध प्लेटफोर्म को बढ़ावा देने, इसे और अधिक उत्कृष्ट बनाने तथा इसमें आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए देश भर के बौद्धिक व्यक्तियों, शिक्षकों और प्रोफेशनल्स से सुझाव लेना है. जो भी इससे संबंधित सुझाव देना चाहते हैं वे अपने सुझाव भारत पढ़े ऑनलाइन हैश टैग ( #BharatPadheOnline ) पर पोस्ट कर सकते हैं या bharatpadheonline.mhrd@gmail.com पर मेल कर सकते हैं.

डॉ. निशंक ने कहा कि इस अभियान के तहत स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को जोड़ा जायेगा क्योंकि वे ही सबसे अधिक डिजिटल शिक्षा प्लेटफार्मो से जुड़े होते हैं. वे ही अच्छी तरह से इस बात को बता सकते हैं कि इन प्लेटफॉर्मों में क्या कमी है और इनको कैसे दूर किया जा सकता है. इनके अलावा शिक्षकों को भी ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान से जोड़ा जायेगा ताकि वे आगे आकार अपने अनुभव और विशेषज्ञता के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सुझाव दे सकें. शिक्षकों से संवाद करके उनसे यह सुझाव लिए जायेंगें कि भारत में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को कैसे बेहतर बनाया जाये और इसमें क्या – क्या कमियाँ हैं? इन्हें कैसे दूर किया जाये.  पारंपरिक क्लासरूम की पढ़ाई में क्या-क्या समस्याएं आती हैं. उन्हें ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के द्वारा कैसे दूर कर सकते हैं.

डॉ. निशंक ने कहा कि वे सभी अपने सुझाव और विचार मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्री के साथ या ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एचआरडीएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा कर सकते हैं. इसके अलावा वे सभी जो सुझाव एवं विचार www.mygov.in की वेबसाइट के द्वारा भी साझा कर सकते हैं. इस अभियान का प्रचार सोशल मीडिया यथा - ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल एड और यू-ट्यूब एड आदि के द्वारा किया जायेगा.

बतादें कि इस अभियान का पहला चरण 16 अप्रैल तक चलेगा जिसके बाद 18 अप्रैल को पहले चरण के विजेताओं के नाम घोषित किये जायेंगें. इसके बाद दूसरा चरण 19 से लेकर 24 अप्रैल तक चलेगा और इनके विजेताओं ने नाम 28 अप्रैल को घोषित किये जायेंगें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget