एक्सप्लोरर

Board Exams 2024: समय के अंदर पूरा कोर्स कैसे कवर करें? ऐसे पढ़ेंगे तो जरूर करेंगे बढ़िया स्कोर

Board Exam Preparation: बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने में कोर्स समय पर खत्म हो ये बहुत जरूरी होता है. इसके लिए कुछ काम के टिप्स नोट कर लें, ये आपकी मदद कर सकते हैं.

How to finish course on time for board exams 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन से लेकर यूपी बोर्ड और बिहार बोर्ड तक कुछ दिनों में लगभग सभी बोर्ड्स की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. विंटर वैकेशन होने वाली हैं और स्टूडेंट्स प्लान करते हैं कि वे इस समय में रिवीजन शुरू कर देंगे. हालांकि अभी भी कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होंगे जिनका कोर्स खत्म नहीं हो पाया होगा. ऐसे छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी भी कोर्स खत्म करने से लेकर रिवीजन करने तक बहुत टाइम बाकी है. बस थोड़ी-बहुत प्लानिंग के साथ आप बढ़िया से ये काम पूरा कर पाएंगे. नोट कर लें ये काम के टिप्स.

सबसे पहले निकालें सिलेबस

अभी तक की जितनी तैयारी आप कर चुके हैं, उसके हिसाब से एक बार फिर से सिलेबस निकालें और देखें कि कौन-कौन से टॉपिक कवर हो चुके हैं और कौन से बाकी हैं. इनमें से कौन से टॉपिक बहुत लेंदी हैं कौन से कम समय में कवर हो सकते हैं. अब पहले जरूरी और लेंदी टॉपिक पकड़ें और तैयार करें.

जो कठिन लगता है या बड़ा है वो पहले

जो टॉपिक आपको कठिन लगते हैं या जो बड़े हैं उन्हें पहले पूरा करें. क्योंकि अगर इन्हें एंड के लिए छोड़ा तो ये छूटे ही रह जाएंगे. अभी इन्हें पूरा करने का सही समय है. बाद में ये पूरे नहीं हो सकते. टाइम-टेबल बनाएं और इन्हें कंप्लीट करें.

पिछले साल के पेपर उठाकर देखें

एक तरीका ये भी है कि अगर कोई टॉपिक बहुत लेंदी है तो आप पिछले सालों के पेपरों से ये देख लें कि कौन से विषय जरूरी हैं. जरूरी विषयों को पढ़ लें और बाकी हिस्सा रहने दें. कई विषय ऐसे होंगे जिनसे रिपीटीटिव हर साल सवाल आते हैं. इनसे आपको दो फायदे होंगे. एक तो पिछले साल के सवाल हल करने से आपकी प्रैक्टिस भी होगी दूसरा जरूरी टॉपिक पता चलेंगे और तीसरा अपनी कमियां पता चल जाएंगी.

रिफ्रेशर बाद में पढ़ें

सबसे पहले ये देख लें कि अपनी किताबों से कोर्स खत्म करें उसके बाद रिफ्रेशर्स पर आएं. इसमें कोई शक नहीं की रिफेशर्स बहुत मदद भी करती हैं और टॉपिक अच्छे से समझा देती हैं लेकिन उसके पहले अपनी एनसीईआरटी जरूर खत्म कर लें.

शॉर्ट नोट्स बनाते चलें और साथ के साथ रिवीजन करें

जो टॉपिक बड़े हैं और जिन्हें पढ़ने का डिसीजन आप इस समय लेते हैं उनके नोट्स बनाते चलें. इससे बाद में आसानी होगी. साथ ही पूरे रिवीजन को एंड के लिए इकट्ठा न करें. जैसे-जैसे जो टॉपिक पूरा होता जाए वैसे-वैसे उसे साथ के साथ रिवाइज करते चलें. इससे ये होगा कि अगर कोर्स पूरा करने में समय भी लगता है तो उस समय को आप यहां इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपने रिवीजन के लिए बचाया था. 

यह भी पढ़ें: SBI में निकले 5 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget