एक्सप्लोरर

हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को अब नहीं मिलेगी ग्रेडिंग, NAAC ने ‘मान्यता’ को लेकर बदले नियम

NAAC Accreditation: नैक ने उच्च शिक्षण संस्थानों की मान्यता को लेकर नियमों में बदलाव किया है. अब इंस्टीट्यूट्स केवल दो ही कैटेगरी में आएंगे. जानते हैं क्या हैं नये नियम.

NAAC Removes Grading System: देश के हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स (HEI’s) को लेकर नैक ने बड़े बदलाव किए हैं. हाल ही में हुई मीटिंग में इस बाबत फैसला लिया गया है. इसके तहत उच्च शिक्षण संस्थानों को अब ग्रेडिंग नहीं मिला करेगी. ये संस्थान अब दो ही कैटेगरी में आएंगे एक्रिडेटड या नॉन-एक्रिडेटेड. यानी मान्यता प्राप्त या मान्यता प्राप्त नहीं. नेशनल एसेस्मेंट एंड एक्रिडेशन काउंसिल ने इस बारे में फैसला लिया है. इसके साथ ही संस्थानों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक से पांच के लेवल पर रेटिंग दी जाएगी.

स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए अच्छी खबर!

इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों को मदद मिलेगी और वे गलत जगहों पर एडमिशन लेने से या अपने बच्चे को प्रवेश दिलाने से बच पाएंगे. दरअसल अब संस्थानों के साथ साफ जुड़ा होगा कि वे मान्यता प्राप्त हैं या गैर मान्यता प्राप्त. ग्रेडिंग सिस्टम ही खत्म  कर दिया गया है जो कंफ्यूजन पैदा करता था. इसे एक्सपर्ट एक अच्छे साइन के तौर पर देख रहे हैं.

दो स्टेज में होगा कार्यान्वयन

हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में इन नये नियमों को दो स्टेज में लागू किया जाएगा. पहली स्टेज में ये बताया जाएगी की संस्थान मान्यता प्राप्त है या नहीं है. दूसरी स्टेज में उसे लेवल 1 से लेकर 5 तक के स्तर पर आंका जाएगा. इससे संस्थान अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे. जिस संस्थान का परफॉर्मेंस जिस क्षेत्र में जितना अच्छा होगा उसे उसी के मुताबिक लेवल 1 से 5 के बेसिस पर रेटिंग दी जाएगी. इससे भी स्टूडेंट्स और पैरेंट्स समझ सकेंगे कि संस्थान एडमिशन लेने के योग्य है या नहीं. सबसे अच्छे संस्थान को 5 लेवल की रेटिंग दी जाएगी.

विदेशों में यही सिस्टम है

इस नियम के आने से संस्थान मान्यता प्राप्त होने की जुगत में लग जाएंगे और जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करके जल्दी से जल्दी एक्रिडेशन लेने की कोशिश करेंगे. विदेशों में ये प्रैक्टिस काफी समय से हो रही है और अब इंडिया में भी इसे अगले कुछ महीनों में लागू कर दिया जाएगा. मैच्योरिटी बेस्ड ग्रेडेड एक्रिडेशन से संस्थानों को एक्सेल करने के लिए मोटिवेशन मिलेगा. हाईऐस्ट लेवल यानी लेवल 5 के तहत उन्हें ‘इंस्टीट्यूशंस ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस फॉर मल्टी-डिस्पिलिनेरी रिसर्च एंड एजुकेशन’ का अवॉर्ड मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने का बेहतरीन मौका, शुरू हुए रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget