एक्सप्लोरर

GATE 2023 Admit Card: आज नहीं अब इस दिन जारी होंगे GATE 2023 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड

GATE 2023: गेट 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख में बदलाव कर दिया गया है. अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 जनवरी को जारी किए जाएंगे.

​​GATE Admit Card Release Postponed: आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव कर दिया है. गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड अब 9 जनवरी को जारी किए जाएंगे. इससे पहले एडमिट कार्ड आज जारी होने थे. लेकिन कुछ कारणों की वजह से एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है. एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी गई है. अभ्यर्थी एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट gate.iitk.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा.

GATE 2023 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को आईआईटी कानपुर की ओर से किया जाएगा. इस परीक्षा के नतीजे आईआईटी कानपुर की ओर से 16 मार्च 2023 तक घोषित किए जाने की उम्मीद है. ये एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा. गेट 2023 परीक्षा (GATE 2023 Exam) के समय अभ्यर्थियों को एक आई डी प्रूफ (ID Proof) लेकर पहुंचना होगा. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि वह परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहुंचे. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ब्लूटूथ, हेडफोन, स्मार्ट वॉच आदि गेजेस्ट को एग्जाम हाल में ले जाने नहीं दिया जाएगा.

Due to operational reasons Admit Card Download is delayed, and now it will be enabled on 9th January 2023. #GATE2023@ieeducation_job @ndtveducation @educationtimes @EduMinOfIndia @AICTE_INDIA

— GATE 2023 (@AboutGATE2023) January 3, 2023

">

GATE स्कोर का इस्तेमाल इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान / कला में मास्टर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश और वित्तीय सहायता के लिए किया जाता है. इसके अलावा ये स्कोर कई भर्तियों में मांगा जाता है.  

यह भी पढ़ें-

​​पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में निकली इन पद पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget