एक्सप्लोरर

वित्त मंत्रालय का IBPS को सुझाव - बैंक क्लर्क रिक्रूटमेंट परीक्षा रीजनल लैंग्वेज में आयोजित की जाए

वित्त मंत्रालय ने IBPS को सुझाव दिया है किपब्लिक सेक्टर के बैंकों (PSBs) के लिए क्लर्क भर्ती परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 13 रीजनल लैंग्वेज में भी आयोजित की जानी चाहिए.

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) को अंग्रेजी और हिंदी के साथ 13 क्षेत्रीय भाषाओं में पब्लिक सेक्टर के बैंकों (PSBs) के लिए क्लर्क भर्ती परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह निर्णय एक समिति की सिफारिश पर आधारित है.  इस समिति को मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में PSBs में क्लेरिकल कैडर के लिए परीक्षा आयोजित करने के मामले को देखने के लिए गठित किया गया था.

बयान में आगे कहा गया है कि बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा शुरू की गई परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया को समिति की सिफारिशें उपलब्ध कराए जाने तक रोक दिया गया था. फिलहाल, आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के 11वें संस्करण को रोक दिया गया है. मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में भर्ती प्रक्रिया पर लागू होगा. वहीं यह भविष्य में एसबीआई की रिक्तियों पर भी लागू होगा. 

SBI की वैकेंसी पर भी भविष्य में लागू होगा फैसला

गौरतलब है कि क्षेत्रीय भाषाओं में क्लेरिकल परीक्षा आयोजित करने का यह निर्णय भविष्य में एसबीआई की रिक्तियों पर भी लागू होगा. आधिकारिक बयान के अनुसार, पहले से विज्ञापित रिक्तियों के लिए एसबीआई की चल रही भर्ती प्रक्रिया और जिसके लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी वे विज्ञापन के अनुसार पूरी की जाएगी.

दक्षिण राज्यों की की है मांग

बता दें कि वित्त मंत्रालय ने जुलाई में IBPS को PSB में क्लेरिकल कैडर के लिए परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था. बैंक क्लेरिकल कैडर परीक्षा आयोजित करने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने के लिए खासतौर पर दक्षिणी राज्यों से मांग की गई है. भारत के संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 भाषाएं हैं.

RRB में ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होती है आयोजित

गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने जुलाई 2019 में संसद को आश्वासन दिया था कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में रोजगार के लिए भर्ती परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी. बहरहाल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए समान अवसर प्रदान करने की दृष्टि से, सरकार ने 2019 में निर्णय लिया था कि RRB में ऑफिस असिस्टेंट और अधिकारी स्केल I की भर्ती के लिए, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कोंकणी और कन्नड़ सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाएगी. तब से इन भर्तियों के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में भी परीक्षा आयोजित की जा रही है.

ये भी पढ़ें

BHU UET, PET 2021: एनटीए ने रीशेड्यूल एग्जाम के लिए नई तारीखें जारी की, जानें कब है कौन सी परीक्षा

DU First Cut off List 2021 : UG कोर्सेस में एडमिशन की फर्स्ट कट-ऑफ लिस्ट आज, यहां स्टेप बाय स्टेप समझें प्रवेश प्रक्रिया

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU में अब भी मिल सकता है एडमिशन, 12वीं के नंबर पर ये कॉलेज दे रहे मौका
DU में अब भी मिल सकता है एडमिशन, 12वीं के नंबर पर ये कॉलेज दे रहे मौका
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट मार्कशीट जारी, स्कूलों में मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट मार्कशीट जारी, स्कूलों में मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget