एक्सप्लोरर

इस यूनिवर्सिटी के ओपन लर्निंग स्कूल ने बढ़ाई दाखिले की अंतिम तारीख, बेहद करीब हैं एग्जाम

DU SOL Admissions: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिले की अंतिम डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए खबर महत्वपूर्ण है. स्कूल अंडर ग्रैजुएट कोर्स में दाखिले के लिए अंतिम तारीख 15 नवंबर कर दी है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

1.20 लाख स्टूडेंट ले चुके हैं एडमिशन 
दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में अब तक अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स  के लिए 1.20 लाख स्टूडेंट एडमिशन ले चुके हैं. इनमें ग्रैजुएट के 1.7 लाख जबकि 50,000 एडमिशन पोस्ट ग्रैजुएट कोर्सेज के लिए हुए हैं.

इसलिए बढ़ाई गई है डेट 
स्कूल का ओपन लर्निंग की निदेशक प्रोफेसर पायल मैगो की माने तो ज्यादातर एडमिशन पहले ही हो चुके हैं. हालांकि आवेदन करने की तारीख को सिर्फ इसलिए बढ़ाया गया है क्योंकि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड ने सभी ऑनलाइन कोर्स के लिए लास्ट डेट बढ़ाई है. इसी को देखते हुए स्कूल आफ ओपन लर्निंग ने भी एडमिशन की अंतिम तारीख को बढ़ाया है. 

छात्रों के सामने रहेगी यह बड़ी चुनौती 
स्कूल आफ ओपन लर्निंग भले ही 15 नवंबर तक एडमिशन लेने की बात कह रह कह रहा है, लेकिन वह नए छात्रों के लिए कोई भी नई कक्षा लगाने की तैयारी में नहीं है. स्कूल निदेशक ने पहले ही साफ कर दिया है कि जो बच्चे अब एडमिशन ले रहे हैं उन्हें स्कूल आफ ओपन लर्निंग की वेबसाइट या यूट्यूब चैनल की ऑनलाइन वीडियो क्लासेस या रिकॉर्डर क्लासेस से पढ़ाई करनी होगी ताकि उनका सिलेबस पूरा हो सकें. 

आसानी से मिलेगा स्टडी मैटेरियल 
निदेशक का कहना है कि स्टडी मैटेरियल की सॉफ्ट कॉपी पहले ही दिन से वेबसाइट पर उपलब्ध है. हार्ड कॉपी पिछले महीने से मिलना शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि हर साल 40 से 45 फ़ीसदी छात्र ही स्टडी मैटेरियल की हार्ड कॉपी लेते हैं जबकि बाकी छात्र ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से ही पढ़ाई करते हैं. इस साल 55 फ़ीसदी स्टूडेंट्स ने स्टडी मैटेरियल की हार्ड कॉपी ली है. कह कि पूरा मैटेरिय पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. जो भी छात्र हार्ड कॉपी चाहता है, उसे वह मिल जाएगी. 

छात्र संगठनों ने उठाए सवाल
कई छात्र संगठनों ने प्रवेश की तारीख बढ़ाए जाने पर आप​त्ति जताई है. मास मेलिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अगर नवंबर तक एडमिशन होंगे तो 6 महीने का सेमेस्टर छात्र कैसे पूरा करेगा और बिना स्टडी मैटेरियल के वह तैयारी कर कैसे एग्जाम देगा. मांग की की पूरे क्लास होने के बाद ही एग्जाम रखे जाएं. एक छात्र संगठन ने स्कूल का ओपन लर्निंग के प्रबंधन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया है.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget