एक्सप्लोरर

Delhi University Exams 2020: दिल्ली हाईकोर्ट ने DU को यूजी परीक्षाओं की डेटशीट जारी करने को कहा

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जहां ओपेन बुक एग्जाम्स को 15 अगस्त तक कि लिए पोस्टपोन कर दिया है, वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने डीयू से ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के एग्जाम्स की डेटशीट देने को कहा है.

DU To Give UG Final Year’s Datesheet: दिल्ली यूनिवर्सिटी के ओपेन बुक एग्जाम्स के मॉक टेस्ट के बुरी तरह फेल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने फिलहाल के लिए ओपेन बुक एग्जाम पोस्टपोन कर दिए हैं. 10 जुलाई से 15 अगस्त के बीच आयोजित होने वाली ये परीक्षाएं फिलहाल अगस्त महीने तक के लिए आगे बढ़ा दी गयी हैं. इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया है कि वे अंडरग्रेजुएट फाइनल ईयर की परीक्षाओं के शेड्यूल के संबंध में जल्द व अंतिम घोषणा करें. कोर्ट का कहना है कि हम सब परीक्षा के तनाव से गुजरे हैं और जानते हैं कि परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति कितना स्ट्रेस बढ़ाने वाली होती है. इसके साथ ही कोरोना के माहौल में यह स्ट्रेस और भयानक हो गया है. इन बिंदुओं को समझते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी को अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर जो भी निर्णय लेना है और जैसे भी परीक्षाएं कंडक्ट करानी है, ऑनलाइन, ऑफलाइन या ब्लंडेड मोड में, वे तय कर लें और इस संबंध में अंतिम सूचना जल्द ही एफिडेविट के रूप में कोर्ट में पेश करें.

ओपेन बुक एग्जाम का ट्रायल हुआ बुरी तरह फेल –

इस बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ओपेन बुक एग्जाम्स का मॉक टेस्ट स्टूडेंट्स के बीच आयोजित कराया जो बुरी तरह फेल हुआ. इस फॉरमेट में परीक्षा कराने से कई प्रकार की समस्याएं सामने आयी और अंततः परीक्षा जोकि ट्रायल मात्र थी संपन्न नहीं हो पायी. कहीं स्टूडेंट्स के कंप्यूटर पर पोर्टल ही नहीं खुला, कहीं छठवें सेमेस्टर के स्टूडेंट को चौथे सेमेस्टर का पेपर मिला, कहीं 5 एमबी की पेन ड्राइव में भी पेपर डाउनलोड नहीं हुआ और ऐसी ही बहुत सी अव्यवस्था फैली, जिसमें कुल मिलाकर परीक्षा आयोजित नहीं हो पायी. अच्छी बात केवल इतनी थी कि यह मात्र ट्रायल था, जिससे यूनिवर्सिटी को अंदाजा लग गया कि समस्या काफी बड़ी है.

डीयू ने यूजीसी गाइडलाइंस का हवाला देकर मांगा समय –

इस बीच होई कोर्ट में डीयू के वकील सीनियर एडवोकेट सचिन दत्ता ने यूजीसी गाइडलाइंस का हवाला देकर कोर्ट से और समय मांगा है. उनका कहना है कि शेड्यूल बनाने के लिए कुछ समय और दिया जाना चाहिए क्योंकि यूजीसी की नयी गाइडलाइंस पर भी विचार किया जाना है. कोर्ट ने यूनिवर्सिटी को 13 जुलाई तक का समय दिया था 14 जुलाई को फिर सुनवायी है. इसी बीच ओपेन बुक मैथ्ड के फ्लॉप होने से यह मांग भी उठी की परीक्षा का ओपेन बुक फॉरमेट ही नकार देना चाहिए बार-बार परीक्षाएं स्थगित करना कोई उपाय नहीं है. खैर जल्द ही इस संबंध में अंतिम फैसला आने की पूरी उम्मीद है.

UGC Revised Guidelines: फाइनल ईयर की परीक्षाओं के आयोजन का जमकर हो रहा है विरोध, ट्विटर पर फूटा गुस्सा  Sarkari Naukri LIVE Updates: कई राज्यों और केंद्र के विभागों में निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
IPS Tanushree Pulwama: पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?
पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget