एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: क्या आज जारी होंगे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे, क्या है अपडेट?

CUET UG Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे जारी करेगी क्या. रिलीज होने के बाद इन्हें कहां और कैसे चेक कर सकते हैं? जानें.

CUET UG Result 2024 Update: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की पर आपत्ति करने की लास्ट डेट कल यानी 9 जुलाई थी. अब फाइनल आंसर-की और नतीजे रिलीज होने की बारी है. हालांकि एनटीए ने अभी इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं दी है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे आज यानी 10 जुलाई के दिन घोषित किए जा सकते हैं. ऐसा होता है तो फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दोनों एक ही साथ जारी कर दिए जाएंगे.

यहां करें चेक

वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सीयूईटी यूजी परीक्षा दी है, वे रिलीज होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं, जिसका पता है – exams.nta.ac.in/CUET-UG. यहां से रिजल्ट के साथ ही जारी होने के बाद फाइनल आंसर-की भी देखी जा सकती है और आगे के अपडेट भी पता किए जा सकते हैं.

कुछ स्टूडेंट्स के लिए फिर से हो सकता है एग्जाम

बता दें कि इस बार की सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड में 15 से 31 मई 2024 के बीच किया गया था. कई कैंडिडेट्स ने समय कम मिलने और दूसरी समस्याओं की शिकायत एनटीए से की है. एनटीए ये शिकायतें सही मिलने पर इन छात्रों के लिए परीक्षा फिर से आयोजित करा सकता है.

ऐसा होता है तो इन कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 15 से 19 जुलाई 2024 के बीच किया जाएगा. इस बारे में आगे आने वाले दिनों में सूचना दी जाएगी. एनटीए केवल उन शिकायतों पर विचार करेगा जो 30 जून से पहले दर्ज हुई हैं.

इन आसान स्टेप्स से करें चेक

  • रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी exams.nta.ac.in पर.
  • यहां आपको होमपेज पर एक लिंक दिखेगा, जिस पर लिखा होगा – CUET UG 2024 Result. इस पर क्लिक करें. याद रहे कि ऐसा रिजल्ट रिलीज होने के बाद होगा.
  • इतना करने पर एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे.
  • इन्हें डालें और सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें. ये आगे आपके काम आएगा.

ये डिटेल कर लें चेक

रिजल्ट रिलीज होने के बाद ये देख लें कि आपके स्कोरकार्ड में ये सभी डिटेल दिए हों. कहीं कोई गड़बड़ी लगे तो समय रहते एनटीए से संपर्क कर लें. ये डिटेल इस प्रकार हैं – कैंडिडेट का रोल नंबर, कैटेगरी, सब्जेक्ट कोड, सब्जेक्ट, क्वालीफाइंस स्टेट्स, क्वालीफाइंग रैंक, जेंडर और मार्क्स ऑब्टेन्ड. 

यह भी पढ़ें: पढ़ाई के लिए हर साल इतने भारतीय छात्र करते हैं विदेश का रुख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget