एक्सप्लोरर

CUET UG 2023: फाइनल फेज की तारीखें घोषित, इन डेट्स पर होगा एग्जाम, यहां देखें नोटिस

CUET UG 2023 Final Phase Dates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी फाइनल फेज की एग्जाम डेट्स रिलीज कर दी हैं. जानिए किन तारीख पर होंगे एग्जाम, ये रहा नोटिस.

CUET UG 2023 Final Phase Exam Dates Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2023 की फाइनल फेज की तारीखें जारी कर दी हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए आवेदन किया है और जिनका एग्जाम अभी तक आयोजित नहीं हुआ है, वे एनटीए की वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं. यहां से उन्हें पता चल जाएगा कि अब बचे हुए विषयों के लिए एग्जाम किन तारीखों पर आयोजित किए जाएंगे. ऐसा करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – nta.ac.in. ये डेट्स फाइनल फेज यानी फेज 6 की हैं.

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

एनटीए ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक अब सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 12, 13, 14, 15, 16 और 17 जून 2023 के दिन किया जाएगा. इन तारीखों पर उन चुनिंदा शहरों में परीक्षा का आयोजन होगा जहां स्टूडेंट्स की संख्या बहुत ज्यादा है. नोटिस देखने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

क्या दिया है नोटिस में

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक उन कैंडिडेट्स को जिनको एग्जाम सिटी स्लिप/एडमिट कार्ड वगैरह इश्यू कर दिया गया है और जो विषय उन्होंने चुने हैं उनकी परीक्षा का आयोजन अभी तक नहीं हुआ है, वे जान लें कि उनके एग्जाम इन्हीं डेट्स पर आयोजित होंगे. यानी उनके लिए परीक्षा का आयोजन फेज 6 में 12, 13, 14, 15, 16 और 17 जून 2023 के दिन किया जाएगा.

ये सीयूईटीट यूजी 2023 की फाइनल डेट्स हैं. इसके अलावा 21, 22 और 23 जून बफर डेट्स के रूप में रखी गई हैं.

आज से आयोजित हो रहा है पांचवा चरण

सीयूईटी यूजी के पांचवें चरण का आयोजन आज यानी 9 जून से हो रहा है और 11 जून तक चलेगा. करीब 1.27 लाख कैंडिडेट्स पांचवें चरण में हिस्सा लेंगे. अगर कुल कैंडिडेट्स की बात करें तो इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए करीब 14.99 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: UGC NET 2023 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget