एक्सप्लोरर

CUET PG 2024: आवेदनों में सुधार के लिए आज खुलेगी करेक्शन विंडो, ये है लास्ट डेट, चेक करें नोटिस

CUET PG 2024 Application Correction: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूईटी पीजी 2024 के एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए आज विंडो खोलेगी. इस वेबसाइट से करें लॉगिन, नोट कर लें लास्ट डेट.

NTA To Open CUET PG 2024 Application Correction Window Today: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन 2024 के आवेदनों में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज यानी 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को खुलेगी. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने फॉर्म भरा हो और अपने एप्लीकेशन में किसी प्रकार का सुधार करना चाहते हों, वे लिंक खुलते ही इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – pgcuet.samarth.ac.in.

इस तारीख तक मिलेगी ये सुविधा

वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकते हैं. ये भी जान लें कि ये सुविधा आज यानी 11 फरवरी से मिलेगी और इसका फायदा 13 फरवरी 2024 को रात 11.50 बजे तक उठाया जा सकता है. इसके बाद एप्लीकेशन करेक्शन विंडो बंद हो जाएगी. आपको जो भी सुधार करना है, इसी समय सीमा के अंदर कर लें.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बारे में एनटीए ने कई सारे निर्देश दिए हैं. इनमें एक है कि ये वन टाइम फैसिलिटी यानी एक बार मिलने वाली सुविधा है इसलिए इसका फायदा संभलकर उठाएं. बार-बार आपको ये अवसर नहीं मिलेगा. ये भी जान लें कि इस काम के लिए एडिशनल फीस देनी होगी (जहां जरूरत होगी). ये फीस रिफंड नहीं होगी. सुधार के कॉलम के हिसाब से एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ सकती है.

कब होंगे एग्जाम

एनटीए इस परीक्षा का आयोजन 11 से 28 मार्च 2024 के बीच करेगा. एग्जाम विभिन्न सेंटर्स में कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित किया जाएगा. ये भी समझ लें कि सब्जेक्ट, टेस्ट पेपर कोड, प्रोग्राम, यूनिवर्सिटी आदि में बदलाव इस दौरन किया जा सकता है. यूनिवर्सिटी ऐड करने की सुविधा 23 फरवरी तक मिलेगी. इस बारे में कोई भी जानकारी विस्तार से पाने या अपडेट जानने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें.

यहां देखें नोटिस.

यह भी पढ़ें: NMC ने दी छात्रों को राहत, मेडिकल कॉलेजों ने ऐसा किया तो उनकी खैर नहीं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget