एक्सप्लोरर

10वीं के हिंदी मीडियम छात्र ऐसे कर सकते हैं बोर्ड एग्जाम की तैयारी, इन संस्थानों से मिलती है मदद

Class 10 Preparation: क्लास दसवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ये कोचिंग संस्थान काफी मददगार साबित हो सकते हैं. हिंदी और इंग्लिश के अलावा यहां दूसरी भाषाओं में भी कोर्स उपलब्ध कराया जाता है.

Class 10 Board Exam Preparation: क्लास दसवीं की बोर्ड एग्जाम की प्रिपरेशन हो या कंपटीटिव एग्जाम की प्रिपरेशन दोनों के लिए ही कोचिंग संस्थान काफी मददगार साबित हो सकते हैं. कुछ लोग सेल्फ स्टडी चुनते हैं तो कुछ एक्सपर्ट की मदद लेते हैं. अगर आप भी दूसरी कैटेगरी में हैं तो आकाश से लेकर बायजूस, अनएकेडमी और फिजिक्स वाला तक कई संस्थानों में से चयन कर सकते हैं.

कई भाषाओं में मिलता है लेक्चर

क्लास दसवीं की विभिन्न विषयों की तैयारी के लिए कोर्स का स्ट्रक्चर या क्लासेस डिजाइन करने का सबका अपना तरीका है. पर कुछ सुविधाएं हैं जो हर जगह पायी जा सकती हैं. जैसे हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलगू, मलयालम आदि में लेक्चर. कौन सा संस्थान क्या सुविधा देगा इसके लिए आपको उस खास संस्थान की वेबसाइट पर जाकर डिटेल चेक करना होगा. मोटी तौर पर बायजूस इंग्लिश में लेक्चर अडेंट कराता है लेकिन सब-टाइटल हिंदी और दूसरी भाषाओं में भी मिलते हैं.

इसी तरह आकाश में हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में आपको लेक्चर मिल जाएंगे. यहां मिक्स भाषा यानी हिंग्लिश में भी लेक्चर मिलता है. अनएकेडमी भी हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में लेक्चर की सुविधा देती है. इस तरह हिंदी मीडियम वाले स्टूडेंट्स को भी तैयारी में समस्या नहीं आती.

कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी भी होती है साथ

कोर्स का चुनाव कैंडिडेट अपनी मर्जी से कर सकता है. ये कोर्स अधिकतर कंपटीटिव एग्जाम जैसे जेईई और मेन्स को दिमाग में रखकर तैयार किए जाते हैं. इनसे आपको विषयों की गहरी जानकारी मिलती है जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी में भी मदद करती है. हर विषय और हर विषय के बहुत से टॉपिक्स पर डेडिकेटेड लेक्चर होते हैं जो अटेंड किए जा सकते हैं.

लाइव क्लास या रिकॉर्डेड क्लास

बायजूस में जैसे लाइव क्लास होती हैं तो कई जगहों पर लाइव क्लास के साथ ही रिकॉर्डेड लेक्चर्स भी स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराये जाते हैं. वे अपनी सुविधा के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप कहीं और बिजी हैं तो रिकॉर्डेड लेक्चर्स के माध्यम से बाद में क्लास अटेंड कर सकते हैं. इसके साथ ही विभिन्न विषयों के वीडियो वेबसाइट पर उपलब्ध होते हैं जिनकी मदद से कोई भी विषय कभी भी डिटेल में समझा जा सकता है.

इसके साथ ही इनके डाउट क्लीयरिंग सेशन भी होते हैं. इनमें आप अपने सवाल रख सकते हैं. कोर्स का चुनाव छात्र अपनी मर्जी से कर सकता है और उसके हिसाब से फीस चुकानी होती है.

कहां कितनी फीस

आकाश की क्लास दसवीं के साथ ही जेईई प्रिपरेशन की फीस एक साल की 45 हजार रुपये है. बायजूस की लाइव क्लास, लर्निंग ऐप, रिकॉर्डेड वीडियो की फीस अलग-अलग है. क्लास दसवीं के लिए कोर्स के मुताबिक मंथली फीस 3 से 5 हजार के बीच हो सकती है. जेईई नीट की फील 50 हजार सालाना तक है. फिजिक्स वाला में बोर्ड के मुताबिक बैच बनते हैं और उसी हिसाब से फीस होती है. ये एक साल की 63 हजार तक और दो साल की ढ़ाई लाख तक हो सकती है.

इस कड़ी में अनएकेडमी की क्लासेस की फीस कम है. यहां महीने के 1500 रुपये तक में तैयारी की जा सकती है. अनएकेमडी के फ्री लेक्चर भी चलते हैं जिनकी मदद से भी आप तैयारी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: इंडियन एयरफोर्स में निकली भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, तुरंत कर दें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget