एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ बोर्ड का मूल्यांकन कार्य पूरा, जल्दी ही जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है.

CGBSE Class 10th & 12th Evaluation Work Completes: विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने कक्षा दस और बारह की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है. इसके बाद का कुछ समय पोस्ट इवैल्युएशन कार्य में लगेगा और उसके भी पूरा हो जाने के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. सारी प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट प्रकाशित करेगा. जिसके लिए आपको इन वेबसाइट्स की मदद लेनी होगी, www.cgbse.nic.in और www.results.cg.nic.in. हालांकि अभी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी बोर्ड की तरफ से नहीं आयी है पर जिस हिसाब से पोस्ट इवैल्युएशन कार्य चल रहा है बहुत संभावना है कि जून के दूसरे हफ्ते तक छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का कक्षा दस और बारह का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया जाए. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारियों के लिये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

पेंडिंग एग्जाम हुये थे कैंसिल –

छत्तीसगढ़ बोर्ड का कॉपी मूल्यांकन कार्य जल्दी पूरा हो जाने के पीछे एक बड़ा कारण है बची हुयी बोर्ड परीक्षाओं का कैंसिल हो जाना. सबसे पहले जब देशव्यापी लॉकडाउन घोषित हुआ था उस समय छत्तीसगढ़ बोर्ड की कुछ परीक्षायें संपन्न होना बाकी थी. तब बोर्ड ने बाद में यह परीक्षायें कराने का निर्णय लिया था. लेकिन जब दूसरा लॉकडाउन डिक्लेयर हो गया और स्थितियां सामान्य होने के कोई आसार नहीं दिखे तो बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बची परीक्षाएं कैंसिल करने का फैसला सुना दिया. राज्य सरकार ने तय किया कि बचे हुये विषयों की परीक्षाओं में अंक इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर दिये जायेंगे और पेंडिंग एग्जाम्स कंडक्ट नहीं कराये जायेंगे.

कोरोना और उसकी वजह से उपजे हालातों में काफी समय बीतने के बाद भी सुधार नहीं हुआ है. ऐसे में स्टूडेंट्स की सुरक्षा को मद्देनजर देखते हुये परीक्षा न कराने का बोर्ड फैसला राहत पहुंचाने वाला था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget