एक्सप्लोरर

CBSE 10th Result 2021: दिल्ली सरकार ने CBSE को लिखा पत्र, 10वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने के लिए मांगा और समय

CBSE 10th Result 2021:कोरोना संक्रमण के कारण उपजे हालात के चलते दिल्ली सरकार ने सीबीएसई से 10वीं का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए और समय मांगा है. दिल्ली सरकार ने सीबीएसई को लिखे अपने पत्र में कहा है कि उसके कई शिक्षक कोविड-19 ड्यूटी में लगे हुए हैं और स्कूलों का इस्तेमाल टीकाकरण केंद्रों के रूप में किया जा रहा है. इस कारण सीबीएसई स्कूलों को 10वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए दी गई समय सीमा की समीक्षा करे.

दिल्ली सरकार ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम की समय-सीमा की समीक्षा करने का आग्रह किया. दिल्ली सरकार के मुताबिक उसके कई शिक्षक कोविड-19 ड्यूटी में लगे हुए हैं और स्कूलों का इस्तेमाल टीकाकरण केंद्रों के रूप में किया जा रहा है. ऐसे में तय समय पर परीक्षा परिणाम तैयार करना मुश्किल है. इस कारण सीबीएसई एक बार फिर स्कूलों को 10वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए दी गई समय सीमा की समीक्षा करे.
CBSE को लिखे एक पत्र में, सरकार ने हाई पॉजिटिव रेट, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या और 10 मई तक शहर में लगाए गए लॉकडाउन का हवाला दिया है.

CBSE ने दी थी ये समय सीमा
बता दें कि सीबीएसई ने स्कूलों को 10वीं के स्टूडेंट्स के इंटरनल असेसमेंट के अंक 11 जून तक जमा करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद परिणाम 20 जून तक घोषित किया जाना था. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सीबीएसई से आग्रह किया है कि वे 10वीं कक्षा का बोर्ड परिणाम तैयार करने के लिए दी गई समय सीमा की समीक्षा करें.

ज्यादातर टीचर और स्कूल स्टाफ कोविड ड्यूटी कर रहे हैं
पत्र में आगे कहा गया है कि, “जिला प्रशासन की सहायता के लिए, अधिकांश शिक्षक और अन्य कर्मचारी, जिनमें दिल्ली सरकार के स्कूलों के डेटा एंट्री ऑपरेटर और आईटी सहायक शामिल हैं, कोविड-19 संबंधित ड्यूटी करने  में सबसे आगे हैं."पत्र के अनुसार, शिक्षक COVID-19 हॉटस्पॉट और कमजोर क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण करने, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के साथ ही  बॉडीज की मूवमेंट को मॉनिटर करने में व्यस्त हैं. 

पत्र में आगे कहा गया है कि, शिक्षक और स्कूल स्टाफ COVID टीकाकरण से संबंधित गतिविधियों में भी लगे हुए हैं. शिक्षक COVID प्रोटोकॉल के प्रवर्तन और हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग में सरकार की सहायता कर रहे हैं. वहीं सरकार ने कहा कि उसके 76 स्कूलों को COVID टीकाकरण केंद्रों के रूप में नामित किया गया है. इसके अलावा, ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें शिक्षक या स्टूडेंट्स या उनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं या उन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.

ये भी पढ़ें

UP Board Exam 2021: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते रद्द हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षाएं

IGNOU ने जुलाई 2021 साइकिल के लिए री-रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोली, 15 जून तक कर सकते हैं अप्लाई


 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Police Constable Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
इस हफ्ते जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS पेपर लीक का आरोप, 12 में से 11 सवाल वायरल 
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS पेपर लीक का आरोप, 12 में से 11 सवाल वायरल 
क्या छात्रों को भरोसा लौटा पाएगा नया Anti-Paper Leak Bill?
क्या छात्रों को भरोसा लौटा पाएगा नया Anti-Paper Leak Bill?
DU UG Admission राउंड 2 सीट एक्सेप्टेंस की आज आखिरी तारीख
DU UG Admission राउंड 2 सीट एक्सेप्टेंस की आज आखिरी तारीख

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget