एक्सप्लोरर

Assam Board Exam 2021: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पर 18 जून को लिया जा सकता है अंतिम फैसला

Assam Board Exam 2021: असम राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पर अंतिम फैसला 18 जून को लिया जा सकता है. इस बात की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर दी है. गौरतलब है कि छात्र बेसब्री से बोर्ड परीक्षा को लेकर अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि 10वीं और 12वीं की राज्य बोर्ड परीक्षाओँ पर अंतिम फैसला 18 जून को लिया जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर राज्य में कोविड -19 पॉजिटिविटी रेट दो फीसदी से कम होगा तभी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएंगी.


सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
इस संबंध में सीएम ने ट्वीट कर लिखा है , "एचएसएलसी, उच्च मदरसा और एचएस फाइनल ईयर की परीक्षाओं के संबंध में अंतिम निर्णय 18 जून को एडु विभाग और विभिन्न अन्य हितधारकों के बीच बैठक में लिया जाएगा." उन्होंने आगे कहा कि कैबिनेट ने सिफारिश की थी कि मौजूदा कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा की अनुमति न दी जाए.

बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्देश देने की मांग को लेकर छात्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
इन सबके बीच सोमवार को असम में छात्रों के एक समूह ने 10वीं और 12वीं की राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्देश देने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. गौरतलब है कि असम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं क्लास की हाई स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट परीक्षा और असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल द्वारा आयोजित होने वाली 12वीं क्लास की परीक्षा मई में शेड्यूल होने वाली थी लेकिन ये एग्जाम कोविड-19 की सेकेंड वेव की वजह से स्थगित कर दी गई थी.

सीबीएसई सहित कई राज्य बोर्ड कर चुकें हैं परीक्षा रद्द
बता दें कि सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद कई राज्य बोर्ड ने भी अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है. वहीं कुछ राज्यों ने अभी भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है. उम्मीद है कि ये राज्य भी जल्द ही कोई निर्णय लेंगे.

ये भी पढ़ें

Corona Lockdown: भारत में कब खुलेंगे स्कूल-कालेज? जानें अलग-अलग राज्यों की स्थिति

Board Exam 2021 Result: CBSE-ICSE समेत राज्यों के 12वीं बोर्ड के छात्रों का मूल्यांकन कैसे हो? आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget