एक्सप्लोरर

​Aligarh Muslim University: नेक की संशोधित समीक्षा में एएमयू को मिला ए प्लस रैंक

​Aligarh Muslim University: एएमयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा है कि एएमयू एक मजबूत संस्थान है. यहां सक्षम शिक्षकों और छात्रों के अंदर नए शैक्षिक विचारों और नवाचार को बढ़ावा दिया जाता है.

​AMU: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा जारी अपने संशोधित समीक्षा मूल्यांकन में ‘ए प्लस’ रैंक प्राप्त करते हुए देश के प्रमुख संस्थानों में अपनी जगह को और मजबूत कर लिया है.

इससे पूर्व नैक ने एएमयू को ‘ए’ रैंक वर्ग में रखा था और कुलपति ने रैंकिंग में संशोधन के लिए पत्र तैयार करने के लिए प्रोफेसर परवेज मुस्तजाब (डीन, इंजीनियरिंग संकाय) की अध्यक्षता में वरिष्ठ शिक्षकों की एक समिति का गठन किया था. अब नैक ने अमुवि के मूल्यांकन में संशोधन कर एएमयू को ‘ए प्लस’ रैंक दिया है जो 10 मई 2022 से पांच साल की अवधि के लिए वैध होगा.

एएमयू कुलपति, प्रोफेसर तारिक मंसूर ने मूल्याकन में संशोधन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च नैक रैंकिंग कई अन्य महत्वपूर्ण मापदंडों में एएमयू की व्यवस्था एवं प्रशासनिक सुदृढ़ता और शैक्षणिक गतिशीलता आदि को इंगित करती है. हम छात्रों और शिक्षकों को बेहतर परिणाम देने के लिए लगातार अपने कार्यों में विस्तार कर रहे हैं.

​​UPSSSC Health Worker Answer Key: मेन एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

शिक्षकों को बधाई देते हुए कुलपति ने कहा कि देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में एएमयू का स्थान हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विश्वविद्यालय में किए गए प्रासंगिक और केंद्रित शोध को दर्शाता है. विश्वविद्यालय के शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि एएमयू एक मजबूत संस्थान है जिसमें सक्षम शिक्षकों एवं छात्रों के अंदर नवीनतम शैक्षिक विचारों और नवाचार को बढ़ावा दिया जाता है जो बदलते समय के अनुरूप है. राष्ट्रीय विकास में हमारा योगदान भी इसी अनुपात में तेजी से बढ़ रहा है.

प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि मुझे यकीन है कि हमारे शिक्षक एवं छात्र इस ग्रेड को बरक़रार रखेंगे और भविष्य में इसमें और सुधार करेंगे. उन्होंने कहा कि नैक द्वारा प्रदान की गई ग्रेडिंग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा धन और अनुदान के आवंटन के लिए महत्वपूर्ण है. ए प्लस ग्रेड पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं, शिक्षण और मूल्यांकन, अनुसंधान, नवाचार और विस्तार, बुनियादी ढांचे और सीखने के संसाधनों, छात्र सपोर्ट और प्रगति, प्रशासन, नेतृत्व और प्रबंधन और संस्थागत मूल्यों और विभिन्न मानदंडों पर आधारित है.

​UPSC Admit Card 2022: यूपीएससी सिविल से​​वा ​परीक्षा के एडमिट कार्ड​ जारी​,​ ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget