एक्सप्लोरर

AICTE ने जारी की लॉकडाउन गाइडलाइंस, कोई इंस्टीट्यूट नहीं लेगा इस दौरान फीस

All India Council Of Technical Education ने लॉकडाउन गाइडलाइंस जारी की हैं. इनके तहत संस्थानों को सख्त निर्देश हैं कि वे लॉकडाउन के दौरान छात्रों से फीस न लें और न ही किसी फैकल्टी की सैलरी रोकें. पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

AICTE Guidlines For Extended Lockdown: एआईसीटीई ने एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के लिये नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके अंतर्गत बहुत से नये निर्देश संस्थानों को दिये गये हैं. इन कई आदेशों में से एक मुख्य आदेश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के लिये है जिसके मुताबिक वे लॉकडाउन पीरियड के दौरान स्टूडेंट्स को फीस जमा करने के लिये नहीं कह सकते. अगर कोई छात्र स्वेच्छा से फीस जमा करना चाहता है तो उसको मना भी नहीं किया जायेगा लेकिन किसी को फीस जमा करने के लिये बाध्य नहीं किया जा सकता. इस बाबत उन्हें अपनी आधाकारिक वेबसाइट पर साफ तौर पर लिखना होगा. साथ ही ईमेल के माध्यम से यह सूचना स्टूडेंट्स तक पहुंचानी होगी. जब हालात सामान्य होंगे उसके बाद ही फीस की बात की जायेगी.

'फैकल्टी को सैलरी दी जाये और किसी को नौकरी से न हटाया जाये'

एआईसीटीई ने फैकल्टी की सैलरी के विषय में कहा है कि उनकी जानकारी में आया है कि कई संस्थान अपने यहां के स्टाफ को सैलरी नहीं दे रहे हैं और कई ने बहुत से स्टाफ को टर्मिनेट भी कर दिया है. ऐसे संस्थानों को साफ कहा गया है कि वे तुरंत अपने स्टाफ को सैलरी दें और किसी को भी नौकरी से न हटायें.

'ऑनलाइन क्लासेस चलती रहें'

एआईसीटीई ने ऑनलाइन क्लासेस के बारे में कहा है कि ऑनलाइन कक्षाएं जैसे चल रही हैं, वैसे ही चलती रहेंगी, जब तक स्थितियां सामन्य नहीं हो जाती. संस्थान ऑनलाइन कक्षाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सहायता से पढ़ाई कराते रहें. साथ ही यह भी ध्यान रहे कि कोई भी संस्थान लॉकडाउन खत्म होने यानी 03 मई 2020 के पहले किसी भी स्थिति में न खोला जाये.

'फेक न्यूज़ पर न दें ध्यान'

काउंसिल का आगे कहना है कि आजकल के माहौल का फायदा उठाकर बहुत सी फेक न्यूज भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही हैं. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और केवल एमएचआरडी/यूजीसी/एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली सूचनाओं पर ही विश्वास करें. अफवाहों के संबंध में शिकायत करें और किसी भी यूनिवर्सिटी, विभाग आदि के संबंध में प्रकाशित सूचना पर तभी यकीन करें जब वो उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर निकली हो.

ऑल इंडिया काउंसिल ने ये और ऐसी बहुत सी गाइडलाइंस जारी की हैं. इन्हें विस्तार से पढ़ने के लिये एआईसीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें, जिसका पता है www.aicte-india.org.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget