एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: चुनाव प्रचार के लिए सीएम नीतीश का हरियाणा से आया नया रथ, जानें क्या है इसकी खासियत 

CM Nitish kumar: यह रथ सभी सुविधाओं से लैस है और इस का नाम निश्चय रथ रखा गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मधुबनी में इस पर चढ़कर शुभारंभ भी कर चुके हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपने नए रथ से रोड शो और प्रचार करेंगे. इस रथ को हरियाणा से मंगाया गया है. इसका रजिस्ट्रेशन भी हरियाणा का ही है. इस रथ को बनाने की तैयारी काफी पहले से की जा रही थी, जो अब पटना पहुंच चुका है.

निश्चय रथ से चुनाव प्रचार करेंगे सीएम नीतीश

यह रथ सभी सुविधाओं से लैस है और इस का नाम निश्चय रथ रखा गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मधुबनी में इस पर चढ़कर शुभारंभ भी कर चुके हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ को देखते हुए इस रथ में सभी तरह की व्यवस्था की गई है. इस रथ में आरामदायक सीट है, जो लंबी यात्राओं के दौरान भी थकान नहीं होने देगी.

रथ में 4 एडजस्टेबल सीट है. रथ में प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा गया है, जैसे टिंटेड विंडो और प्राइवेसी कर्टन, जो CM को बाहरी दुनिया से अलग रखेगा. JDU के एक नेता के मुताबिक, रथ का इस्तेमाल सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोड शो के दौरान करेंगे. यह रथ बिहार के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगा.

हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस है सीएम का नया रथ

इसमें हाइड्रोलिक सिस्टम लगा है. सीएम हाइड्रोलिक के जरिए छत पर पहुंचेंगे. छत को रेलिंग से घेरा गया है. स्टील की चमचमाती रेलिंग की ऊंचाई चार फीट से अधिक रखी गई है. रथ के छत पर फ्लड लाइट लगी है, इसका इस्तेमाल रात में किया जा सकेगा. कुल मिलाकर सुरक्षा के साथ चुनाव में जनता के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाने के लिए पूरी तैयारी इस रथ के जरिए की गई है.

जेडीयू नेताओं के मुताबिक 'निश्चय रथ' का इस्तेमाल सिर्फ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे. यह रथ राज्य भर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगा और लोगों से सीधे जुड़ने में मदद करेगा. कुल मिलाकर, सुरक्षा, सुविधा और तकनीक से लैस यह रथ नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार का नया चेहरा बन गया है. 

ये भी पढ़ें: बिहार: 2 दर्जन केस… जेल में पत्नी, कौन था एनकाउंटर में मारा गया बेगूसराय का डब्लू यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget