एक्सप्लोरर

Nagpur News: MPCB ने नागपुर के MIDC में प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरिंग यूनिटों पर मारा छापा, 1.5 टन प्रतिबंधित सामान जब्त

नागपुर के हिंगना क्षेत्र में स्थित पांच सिंगल यूज प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट पर MPCB ने छापामार कार्रवाई की है. एमपीसीबी ने इन यूनिटों से कई टन प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान जब्त किया है.

 Nagpur News: देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) बैन कर दी गई है. वहीं बैन के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है. नागपुर शहर में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) ने शहर के एमआईडीसी हिंगना क्षेत्र में स्थित पांच सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट पर छापा मारा और इन इकाइयों से लगभग 1.5 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक की वस्तुओं को जब्त किया है.

इन यूनिटों पर की गई कार्रवाई

बता दें कि एमपीसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को सात यूनिट का निरीक्षण किया था. इन यूनिटों में अष्टविनायक प्लास्टिक उद्योग, डब्ल्यू-121, एमआईडीसी हिंगना, जय जलाराम पाली उद्योग, नागलवाड़ी, प्लास्टिक उद्योग, अमरनगर,  ग्रिप टाइट श्रिंक फिल्म प्रा. लिमिटेड, F9/19, MIDC हिंगना, सैनीत इंडस्ट्रीज, सी-20/11, एमआईडीसी हिंगना, बालाजी प्लास्टिक, सी-32, एमआईडीसी हिंगना. और श्री बालाजी इंटरप्राइजेज, पी-17/8, एमआईडीसी हिंगना शामिल हैं.

1 जुलाई, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर है बैन

गौरतलब है कि महाराष्ट्र प्लास्टिक और थर्मोकोल प्रॉडक्ट (निर्माण, उपयोग, बिक्री, परिवहन, हैंडलिंग और भंडारण) नोटिफिकेशन के अनुसार, मोटाई के बावजूद या बिना हैंडल के प्लास्टिक कैरी बैग का उत्पादन, बिक्री, उपयोग, हैंडलिंग, भंडारण राज्य में पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसके बाद, 12 अगस्त, 2021 को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 जुलाई, 2022 से एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

एमपीसीबी की टीम ने औचक निरीक्षण किया था

एमपीसीबी ने शुरुआत में प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, नागपुर नगर निगम (एनएमसी), कलेक्टर कार्यालय और व्यापारियों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में कई बैठकें भी की थी. विभिन्न जागरूकता अभियानों के बावजूद, एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित कुछ निर्माताओं ने प्रतिबंधित प्लास्टिक की वस्तुओं का निर्माण जारी रखा. जिसके बाद सूचना के आधार पर एमपीसीबी की टीम ने औचक निरीक्षण किया और पाया कि कुछ यूनिट निर्माण कर रही थीं और प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के कब्जे ले लिया गया.

1.5 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान किया गया जब्त

छापामार कार्रवाई के दौरान एमपीसीबी की टीम ने पांच यूनिट से प्लास्टिक कैरी बैग, खर्रा पन्नी, किराना बैग समेत करीब 1.5 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान जब्त किया. इन यूनिटों के खिलाफ प्लास्टिक अधिसूचना, 2018 के तहत कार्रवाई शुरू की जा रही है. बोर्ड इन सभी इकाइयों पर अवैध गतिविधि के लिए जुर्माना भी लगाया है.

ये भी पढ़ें

Nagpur News: सेना में नौकरी की मांग कर रहे युवाओं को पैदल मार्च करना पड़ रहा भारी, तबीयत खराब होने पर पहुंच रहे अस्पताल

Nagpur Crime News: 17 साल के लड़के ने 23 साल की MBA लड़की का किया रेप, नागपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget