एक्सप्लोरर

'अंजाम बुरा होगा,' नागपुर पुलिस को धमकी देने के आरोप में BJP नेता पर केस दर्ज

Nagpur News: नागपुर में पुलिस ने बीजेपी नेता ओम प्रकाश यादव और उनके दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. घरेलू झगड़े के बाद यादव और उनके भाई थाने में रपट लिखवाने आए थे, लेकिन पुलिस को धमकी देने लगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस बीजेपी के एक नेता और उनके दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बीजेपी नेता पर पुलिसकर्मियों को धमकी देने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी.

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दांतोली थाना इलाके ही है. बीजेपी नेता ओमप्रकाश उर्फ ​​मुन्ना यादव और उनके भाई बाला यादव घर पर हुई लड़ाई के बाद एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने गए थे. मुन्ना महाराष्ट्र भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं.

थाने तक आई दो गुटों की लड़ाई 
पुलिस ने बताया कि शनिवार को आधी रात के करीब मुन्ना के बेटे करण और अर्जुन पर बाला यादव और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया. इसके बाद करण और अर्जुन के समर्थकों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प के बाद दोनों गुट पुलिस थाने पहुंचे, जहां उनके बीच बहस होती रही. 

नेता पर लगा पुलिस को धमकी देने का आरोप
पुलिस ने उनकी एक कार से धारदार हथियार भी बरामद किए. इसके बाद जैसे ही पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, अर्जुन उनसे बहस करने लगा. जल्द ही मुन्ना वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी.

बाद में जब बाला यादव के घायल बेटों को पुलिस अस्पताल ले जा रही थी, तो मुन्ना ने फिर से पुलिस को गंभीर परिणाम भुगतने की कथित तौर पर धमकी दी.

धमकियों के बाद पुलिस ने दर्द किया केस
इसके बाद पुलिस ने मुन्ना और उनके बेटों पर लोक सेवक को उनके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला करने या आपराधिक बल प्रयोग करने, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के लिए भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: 'मेरे बेटे पर हमला करने के बजाय मुझसे लड़ें,' CM एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दी चुनौती!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया अमेरिकी युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
RICHEST CRICKETERS LIST: विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट

वीडियोज

Twisha Sharma Case: क्या खोलेगा दिशा केस का राज? | Breaking News | Justice For Twisha |
Modi Meloni | Rahul Gandhi on PM Modi: सरकार ने राहुल गांधी के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी | Breaking
Trump Ultimatum | Iran-US War Update: यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का चीन दौरा क्यों है बेहद अहम?
बेटी की मौत का सच जानना चाहता परिवार, कोर्ट से नहीं मिली राहत | Twisha Sharma Death Case | Breaking
Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया अमेरिकी युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
RICHEST CRICKETERS LIST: विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
Karuppu BO Day 6: सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया बड़ा कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
Heatwave In India: तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंचा स्टाफ, रेलवे की सेवा देख हैरान रह गए यात्री- वीडियो वायरल
शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंचा स्टाफ, रेलवे की सेवा देख हैरान रह गए यात्री- वीडियो वायरल
क्या एक साथ Wireless और Wired Charger से चार्ज हो सकता है फोन? यह बात जान ली तो नहीं होगा नुकसान
क्या Wireless और Wired Charger से एक साथ चार्ज हो सकता है फोन? यह बात जान ली तो नहीं होगा नुकसान
Embed widget