एक्सप्लोरर

Nagpur Swine Flu Update: तेजी से फैल रहा है स्वाइन फ्लू ,रोज दर्ज किए जा रहे 2 मामले, NMC ने अब उठाया ये कदम

नागपुर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने खतरे की घंटी बजा दी है. वहीं नागपुर नगर निगम ने भी एच1एन1 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्पतालों और घरों का दौरा करना शुरू कर दिया है.

Swine Flu Cases in Nagpur: नागपुर में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. वहीं बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य मशीनरी की चिंता भी बढ़ा दी है. गौरतलब है कि जुलाई के आखिरी के 15 दिनों में नागपुर में एच1एन1 (H1N1) संक्रमण के 28  मामले सामने आए, जिसमें 29 जुलाई, 30 और 31 जुलाई के दौरान 21 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं अब नागपुर जिले में रोज लगभग दो स्वाइन फ्लू के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. 31 जुलाई तक H1N1 की संख्या बढ़कर कम से कम अब 60 हो गई है. वहीं अधिकारियों का अनुमान है कि स्वाइन फ्लू से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. जिला स्वास्थ्य कार्यालय (डीएचओ) के आंकड़ों पर गौर करें तो अकेले सोमवार और मंगलवार को 12 मामले सामने आए हैं.

नगर निगम के अधिकारी घरों और अस्पतालों का कर रहे दौरा
वहीं जिले में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए नागपुर नगर निगम भी अलर्ट हो गया है. बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा एहतियात के तौर पर घरों और अस्पतालों का दौरा करना शुरू कर दिया गया है. अधिकारी संक्रमित मरीजों के करीबी रिश्तेदारों और पड़ोसियों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं.

स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं, लेकिन इसे नज़रअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है. यह वायरस सूअरों में शुरू हुआ और हवा से फैलता है. यह श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है और आसानी से लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है. संक्रमण की पहचान के लिए लैब टेस्ट जरूरी है और उसके बाद पॉजिटिव मिलने पर इलाज किया जा सकता है. हवा के माध्यम से फैलने के अलावा, यह इंफेक्टिड सतह को छूकर भी ये ट्रांसमिट हो सकता है.

ये भी पढ़ें

Nagpur News: 'समृद्धि महामार्ग' का पहला फेज पूरा, 15 अगस्त को किया जा सकता है उद्घाटन

Aadhaar Voter ID Link: नागपुर में शुरू हुआ आधार से वोटर कार्ड लिंक करने का अभियान, जानिए- कैसे कर सकते हैं लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget