एक्सप्लोरर

Video: इफ्तार में पीना चाहते हैं 'शरबत-ए-मोहब्बत', घर पर ही ऐसे झटपट करें तैयार, आपके किचन में रखी है रेसिपी

Mohabbat Ka Sharbat Recipe: रमजान का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में इफ्तार के समय में आप 'मोहब्बत का शरबत' पीकर शरीर को हाइड्रेट कर सकते हैं. इस शरबत को बनाने की विधि काफी आसान है.

Ramadan Special Sharbat 2023: रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत शुक्रवार (10 मार्च) से हो चुका है. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना 9वां महीना होता है. अल्लाह की इबादत के लिए इस महीने को सबसे पाक और पवित्र माना जाता है. मुस्लिम समुदाय के लोग इस पाक माह में 30 दिन तक रोजा रखते हैं. इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाते हैं. रमजान के दिनों में खाने-पीने के साथ-साथ कई और बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. 

जिस्म के हर हिस्से का रोजा होता है
रमजान का महीना इंसान को खुद पर संयम रखने सिखाता है. इस दौरान सिर्फ खाने-पीने पर ही काबू रखना ही अहम नहीं होता है, बल्कि अपने मन, सोच  पर काबू रखना अहम है. इस पाक महीने में ना बुरा देखो, ना बुरा बोलो और ना मन में बुरे ख्याल आने देना चाहिए. इस महीने में इंसान के साथ-साथ जिस्म के हर हिस्से का रोजा होता है. 

शरबत का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर शरबत-ए-मोहब्बत यानी मोहब्बत का शरबत बनाना की विधि का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मोहब्बत का शरबत बना रहा है. उससे पीने के लिए काफी लोग वहां मौजूद हैं. मोहब्बत का शरबत का काफी फेमस शरबत है.

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बहुत ही आसानी से मोहब्बत का शरबत बना रहा है. Viral Baba नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने इस वीडियो को अपलोड किया है. इसी तरीके से आप भी मोहब्बत का शरबत अपने घर पर बना सकते हैं. 

शरबत को पीने के बाद थकान हो जाएगा दूर
रमजान का महीना शुरू हो चुका है. रोजे के दौरान पूरे दिन न तो आप पानी पी सकते हैं और न ही कुछ खा सकते हैं. शाम में सूरज डूबने के बाद यानी मगरिब के अजान के बाद इफ्तारी की जाती है. बता दें कि दिन भर पानी का एक भी कतरा नहीं पीने से शरीर डिहाइड्रेट रहता है, जिससे थकान भी खूब रहती है.

इस लिए इफ्तार के समय पेय पदार्थों पर खास ध्यान देना चाहिए. ऐसे में हम आपको एक फायदेमंद शरबत के बारे में बता रहे हैं, जिसे पीने के बाद आपकी थकान चुटकियों में दूर हो सकती है. 

मोहब्बत की शरबत पीने से रिफ्रेश हो जाएंगे आप
शरबत-ए-मोहब्बत- इफ्तार के समय मोहब्बत का शरबत पी सकते हैं. इसे पीने से दिन भर की थकान दूर होती है. शरबत-ए-मोहब्बत पीने से आप पूरी तरह से रिफ्रेश हो जाते हैं. इस शरबत को बनाना काफी आसान है. इसको बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी, जो बाजार में आसानी से मिल जाते हैं.

मोहब्बत का शरबत काफी फेमस शरबत है. इसका नाम हर कोई सुना होगा. इस शरबत को बनाने के लिए रूह अफजा, तरबूज, दूध और बर्फ के टुकड़ों की जरूरत होती है. 

शरबत-ए-मोहब्बत की रेसीपी
1. ठंडा दूध-2 गिलास
2. शक्कर (पिसी हुई)-स्वादानुसार
3. रूह अफजा-3 चम्मच
4. तरबूज-1 कप
5. बर्फ के टुकड़े- 3 से 4 क्यूब

शरबत-ए-मोहब्बत बनाने की आसान विधि
1. मोहब्बत का शरबत बनाने के लिए एक बर्तन में दूध लें.
2. फिर उसमें शक्कर यानी चीनी डालें  और मिक्स करें.
3. इसके बाद इसमें रूह अफजा और तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर मिला दें.
4. आखिर में शरबत में बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा शरबत पिएं.

5. आपका शरबत-ए-मोहब्बत बनकर तैयार है, जिसे आप इफ्तार में मजे से पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Litti Chokha: लिट्टी हट से लेकर जीवन होटल तक, ये हैं बिहार के सबसे मशहूर ढाबे, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने पहुंचेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget